MP Police Constable Bharti 2026: 7500 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से होंगे शुरू

MPESB ने MP Police Constable GD के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे और परीक्षा 19 नवंबर 2026 से होगी।

मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल GD के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। MPESB की इस भर्ती के लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि फॉर्म में सुधार 11 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी।|

MP Police Constable Bharti 2026 में 7500 पद

MP Police Constable Bharti 2026: 7500 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से होंगे शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल GD के कुल 7500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें 700 पद विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल GD के लिए निर्धारित हैं। वहीं, विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल GD के 6800 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

MP Police Constable Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में किसी तरह का संशोधन करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा अथवा इसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।

आयु सीमा की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इस तारीख तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के सामान्य और EWS वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 के वेतनमान के साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Leave a comment