MPBSE Result 2025: कुछ ही देर में घोषित होगा एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा। यहां जानें MPBSE 10th, 12th Result 2025 चेक करने का सबसे आसान तरीका

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 आज सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने एक अहम घोषणा की है। 

एजुकेशन: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव की मौजूदगी में बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस बार 16.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इन परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है, जो लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। इस साल से बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह अब फेल छात्रों को दोबारा बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जो जुलाई-अगस्त माह में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन्हीं विषयों के लिए होगी जिनमें छात्र फेल हुए हैं या सुधार करना चाहते हैं।

सप्लीमेंट्री का अंत, बोर्ड एग्जाम का दूसरा मौका

एमपी बोर्ड द्वारा साझा की गई अहम जानकारी के अनुसार, अब छात्रों के लिए “पूरक परीक्षा” यानी सप्लीमेंट्री की जगह पुनः परीक्षा का प्रावधान किया गया है। इससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा कि वे उसी साल पास होकर आगे की कक्षाओं में प्रवेश ले सकें। इस नई व्यवस्था के तहत छात्र किसी भी विषय में असफल होने की स्थिति में जुलाई-अगस्त में दोबारा परीक्षा देकर अपनी योग्यता सिद्ध कर सकेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन किया है। इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक वर्ष को बचाना और उन्हें मानसिक दबाव से मुक्त करना है। यह फैसला बोर्ड की नई शिक्षा नीति और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

MPBSE Result 2025: कुछ ही देर में घोषित होगा एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    mpresults.nic.in
    mpbse.nic.in
    mpbse.mponline.gov.in
  • होमपेज पर आपको MP Board 10th Result 2025 या MP Board 12th Result 2025 का लिंक दिखेगा – उस पर क्लिक करें।
  • अब खुले हुए पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर (यदि मांगा जाए) दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit या View Result बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आप इसे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

कब हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं?

  • 10वीं की परीक्षाएं: 27 फरवरी से 19 मार्च 2025
  • 12वीं की परीक्षाएं: 25 फरवरी से 25 मार्च 2025
  • इन परीक्षाओं में कक्षा 10 और 12 के कुल 16.60 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

Leave a comment