Pune

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का तलाक? शादी के 4 साल बाद रिश्ते में आई दरार

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का तलाक? शादी के 4 साल बाद रिश्ते में आई दरार

लंबे समय से यह अफवाहें थीं कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आपस में अलग हो रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दे दी है। जल्द ही इस मामले की औपचारिकताएं शुरू हो सकती हैं।

Neil Bhatt Aishwarya Sharma File For Divorce: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित जोड़े नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बीच विवाद की खबरें लंबे समय से मीडिया में चल रही थीं। अब ऐसा लग रहा है कि अफवाहें सच होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दे दी है। जल्द ही इस मामले की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने की संभावना है। इस बारे में अभी तक ना तो नील भट्ट ने और ना ही ऐश्वर्या शर्मा ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।

पहली बार कब मिले थे नील और ऐश्वर्या

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात पहली बार टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने क्रमशः विराट चव्हाण और पाखी का किरदार निभाया था। सेट पर की गई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ता बनाने का फैसला किया। नील और ऐश्वर्या ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से 2020 में स्वीकार किया। नील ने बताया कि उन्होंने 2020 में ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। 

इसके बाद जनवरी 2021 में दोनों ने सगाई की और नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। इस तरह, शादी को चार साल पूरे होने के बाद अब दोनों अलग होने की राह पर हैं।

लंबे समय से अलगाव की अफवाहें

पिछले कुछ महीनों से दोनों की अलगाव की खबरें जोर पकड़ रही थीं। इस साल होली के बाद से नील और ऐश्वर्या को एक साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या सोशल मीडिया पोस्ट में नहीं देखा गया। ऐश्वर्या अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन शेयर करती रहती हैं, जबकि नील ने 16 सितंबर, 2025 को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साझा किया था।

इस साल गणेश चतुर्थी और दिवाली के मौके पर भी दोनों किसी सार्वजनिक समारोह में साथ नहीं दिखे। इससे फैंस और मीडिया में यह कयास लगने लगे थे कि उनके रिश्ते में दरार आ चुकी है।

जून 2025 में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर कहा था कि उनके नाम का इस्तेमाल झूठी खबरें फैलाने के लिए न किया जाए। उन्होंने लिखा था, “मैं लंबे समय से चुप हूं। इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं, बल्कि इसलिए कि मैं शांति बनाए रखना चाहती हूं। आप में से कुछ लोग जो बातें लिखते रहते हैं, वे मैंने कभी कहीं नहीं, यह बेहद दुखद है।

 

Leave a comment