भारत इस साल मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर अपनी प्रतिनिधित्व के लिए तैयार है, और इसकी जिम्मेदारी निकिता पोरवाल के कंधों पर है। मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता अब वियतनाम में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Who is Nikita Porwal: भारतीय सुंदरियों ने लंबे समय से विश्व ब्यूटी कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन किया है और मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स तक के खिताब अपने नाम किए हैं। अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निकिता पोरवाल के कंधों पर है। निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मिस वर्ल्ड 2026 में। उनके चयन ने फैन्स और ब्यूटी पेजेंट प्रेमियों में खास उत्साह पैदा कर दिया है। निकिता की प्रतिभा, आत्मविश्वास और ग्लैमर उन्हें इस वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाने में मदद करेंगे।
निकिता पोरवाल का130 देशों की ब्यूटी क्वीन से होगा मुकाबला
मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां संस्करण 9 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 130 देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। भारत की तरफ से निकिता पोरवाल इस मंच पर अपनी प्रतिभा और सुंदरता का प्रदर्शन करेंगी। भारत ने मिस वर्ल्ड में हमेशा से शानदार प्रदर्शन किया है। ऐश्वर्या राय (1994), प्रियंका चोपड़ा (2000), मानुषी छिल्लर (2017) जैसी दिग्गज सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया है। अब यह विरासत निकिता पोरवाल आगे बढ़ाएंगी।
निकिता पोरवाल का जन्म और पालन-पोषण उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उज्जैन से पूरी की। इसके बाद उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। निकिता की इस सफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और शिक्षा में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनके उज्जैन से लेकर ग्लोबल मंच तक के सफर ने उन्हें आत्मविश्वासी और प्रेरणादायक महिला बनाया है।

एंकर और ग्लैमर की दुनिया में शुरुआत
निकिता ने 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और अपने अभिनय और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स से लोगों का ध्यान खींचा। मिस इंडिया बनने से पहले निकिता ने अपने करियर में टीवी और मीडिया दोनों में अनुभव हासिल किया। उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में भी कदम रखना चाहती हैं और उनका सपना है कि वह संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित निर्देशकों के साथ काम करें।
मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब
निकिता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि उनके अंदर केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी है। इस जीत ने उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया, और अब वे मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का नाम गौरवान्वित करेंगी। मिस वर्ल्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय पेजेंट में भारत की सुंदरियों ने हमेशा अपनी प्रतिभा, कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया है।
अब निकिता पोरवाल की जिम्मेदारी है कि वे न केवल अपनी सुंदरता और टैलेंट से बल्कि अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और भारत की सांस्कृतिक धरोहर से दुनिया को प्रभावित करें।









