सुल्तानपुर - निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई समयसीमा, वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 फरवरी तक टला

सुल्तानपुर न्यूज़, सुल्तानपुर न्यूज़ ऑनलाइन टुडे'स सुल्तानपुर न्यूज़ सुल्तानपुर की खबरे टुडे ब्रेकिंग न्यूज़ आज के ताज़ा समाचार ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

उत्‍तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ाते हुए नया कार्यक्रम जारी किया है। अब अंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जबकि पहले यह तिथि 15 जनवरी तय थी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की अवधि 21 दिन बढ़ाई गई है।

कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची की तैयारी 10 दिसंबर तक पूरी होगी।

मतदान केंद्रों और वार्डों की मैपिंग 22 दिसंबर तक संपन्न की जाएगी।

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद निरीक्षण कार्य 30 दिसंबर तक चलेगा।

नए 18 वर्ष के मतदाताओं के आवेदन 1 जनवरी 2026 से लिए जाएंगे।

दावे व आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 31 दिसंबर से 6 जनवरी निर्धारित की गई है।

हस्तलिखित पांडुलिपि की तैयारी 7 से 12 जनवरी के बीच की जाएगी।

नए मतदाताओं के नाम शामिल करते हुए पूरक सूची 13 से 29 जनवरी तक तैयार होगी।

मतदाता सूची डाउनलोड, फोटो प्रति निकालने सहित अन्य तकनीकी कार्य 30 जनवरी से 5 फरवरी तक पूरे किए जाएंगे।

नए कार्यक्रम के साथ निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में सभी

कार्यों को सख्ती से पूरा किया जाएगा, ताकि 2026 के चुनावों के लिए अद्यतन और त्रुटिहीन मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a comment