नंदमुरी बालकृष्ण की सुपरहिट फिल्म ‘अखंडा 2’ को मिली नई रिलीज डेट? जानिए पूरी डिटेल

सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ को नई रिलीज डेट मिल गई है। जानें कब और कहाँ होगी रिलीज, और फिल्म से जुड़ी खास बातें।

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्ण अपने आने वाले फिल्म अखंडा 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन रिलीज़ से एक दिन पहले प्रीमियर शो और पूरी रिलीज़ को टाल दिया गया।

Akhanda 2 Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ (Akhanda 2) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंडा’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर इसकी रिलीज टाल दी गई, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा। अब ताजा रिपोर्ट्स में फिल्म की नई संभावित रिलीज डेट सामने आ रही है।

अब इस दिन रिलीज हो सकती है ‘अखंडा 2’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ‘अखंडा 2’ को 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आने वाले शुक्रवार को फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक इस नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस को अब मेकर्स की ओर से कन्फर्मेशन का बेसब्री से इंतजार है।

‘अखंडा 2’ की रिलीज से पहले सब कुछ तय था। फिल्म का प्रीमियर शो भी फाइनल हो चुका था, लेकिन रिलीज से एक दिन पहले अचानक इसकी स्क्रीनिंग और बाद में पूरी रिलीज को टाल दिया गया। शुरुआत में मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया कि फिल्म की रिलीज तकनीकी कारणों की वजह से पोस्टपोन की गई है।

हालांकि, बाद में असली वजह सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं और एक बड़े प्रोडक्शन हाउस इरोज एंटरटेनमेंट के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, जिसकी वजह से फिल्म की तय तारीख पर रिलीज संभव नहीं हो सकी।

कोर्ट विवाद और मेकर्स की रणनीति

बताया जा रहा है कि कानूनी विवाद के चलते फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स और वित्तीय समझौतों को लेकर अड़चन आ गई थी। इसी कारण मेकर्स को आखिरी समय में रिलीज टालने का फैसला लेना पड़ा। अब माना जा रहा है कि इस विवाद का समाधान लगभग निकल चुका है और इसी वजह से मेकर्स ने नई रिलीज डेट की प्लानिंग फिर से शुरू कर दी है।

अगर ‘अखंडा 2’ 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होती है, तो इसका सामना बॉलीवुड की बड़ी कॉमेडी फिल्म कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से होगा। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां एक तरफ साउथ के दर्शक नंदमुरी बालकृष्ण की दमदार एक्शन-फैंटेसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हिंदी पट्टी में कपिल शर्मा की फिल्म का अपना अलग दर्शक वर्ग है।

‘अखंडा’ ने 2021 में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। नंदमुरी बालकृष्ण के डबल रोल, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। यही वजह है कि इसके सीक्वल ‘अखंडा 2’ से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा और वीएफएक्स, एक्शन और फैंटेसी एलिमेंट्स को भी और बेहतर बनाया गया है।

Leave a comment