Oppo ने पुष्टि की है कि F33 Series के दो नए स्मार्टफोन, Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G, 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा, रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल, IP69K रेटिंग और तीन कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। फोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स जल्द साझा की जाएंगी।
Oppo F33 Series lunch Update: कंपनी 15 अप्रैल को Oppo F33 Pro 5G और F33 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करेगी। लॉन्च के बाद ये दोनों फोन Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होंगे। F33 Pro 5G में स्टारी ब्लू, मिस्टी फॉरेस्ट और पेशन रेड कलर ऑप्शन्स के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा और रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। IP69K रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनाती है। कंपनी जल्द ही फोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Oppo ने कंफर्म किया है कि F33 Series के दो नए स्मार्टफोन, Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G, 15 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की आधिकारिक साइट और रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने F33 Pro 5G के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और फीचर्स की भी जानकारी साझा की है, जो स्टारी ब्लू, मिस्टी फॉरेस्ट और पेशन रेड रंगों में आएंगे।

कैमरा और डिजाइन फीचर्स
Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलेगा। फ्रंट कैमरा अल्ट्रा वाइड 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसमें 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और GC50F6 सेंसर होगा। फोन AI पोर्ट्रेट ग्लो, फ्लैशलाइट, नेचुरल लाइट, रिम लाइट और स्टूडियो लाइट कैमरा इफेक्ट्स सपोर्ट करेगा। रियर में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और रिंग LED फ्लैश मिलेगा। IP69K रेटिंग से यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी होगा।
डिज़ाइन और यूज़र इंटरफेस
Oppo F33 Pro 5G का बैक फ्लैट और फ्रेम फ्लैट डिज़ाइन के साथ आएगा, जिसमें सेंटर में Oppo ब्रांडिंग होगी। पावर और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के दाईं ओर होंगे। अभी डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर, बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स कंपनी की ओर से जल्द साझा की जाएंगी। F33 5G की फीचर्स की जानकारी भी धीरे-धीरे सामने आएगी।











