Oscars 2026 Winners: ‘One Battle After Another’ का दबदबा, माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने जीते बड़े अवॉर्ड

Oscars 2026 में ‘One Battle After Another’ का दबदबा रहा। माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। जानें ऑस्कर 2026 विनर्स की पूरी लिस्ट।

ऑस्कर विनर्स की घोषणा हो चुकी है। रविवार को लॉस एंजेलिस के Dolby Theatre में 98th Academy Awards का भव्य आयोजन किया गया। इस साल किन फिल्मों ने बाजी मारी और कौन अवॉर्ड से चूक गया, इसे लेकर दुनियाभर में चर्चा रही।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह Academy Awards के 98वें संस्करण का आयोजन लॉस एंजेलिस के Dolby Theatre में किया गया। Oscars 2026 में इस बार कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में फिल्म One Battle After Another ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर समारोह में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

इस साल अवॉर्ड्स में अभिनय से लेकर निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों तक कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। खास तौर पर Michael B. Jordan और Jessie Buckley की जीत ने समारोह को और खास बना दिया।

सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म Sinners की रही, जिसे कुल 16 श्रेणियों में नामांकन मिला। यह इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म रही। इसके बाद One Battle After Another को 13 नॉमिनेशन मिले थे। हालांकि नॉमिनेशन में आगे रहने के बावजूद Sinners सबसे ज्यादा अवॉर्ड नहीं जीत पाई, जबकि One Battle After Another ने कई अहम श्रेणियों में जीत दर्ज की।

इस साल का सबसे बड़ा सम्मान यानी Best Picture का अवॉर्ड फिल्म One Battle After Another को मिला। फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा। इसके अलावा इस फिल्म ने कई अन्य तकनीकी और क्रिएटिव कैटेगरी में भी जीत हासिल की, जिससे यह Oscars 2026 की सबसे सफल फिल्म बन गई।

बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस

Best Actor का अवॉर्ड Michael B. Jordan को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मिला। उन्होंने अपने किरदार में गहराई और भावनात्मक ताकत दिखाकर जूरी को प्रभावित किया। वहीं Best Actress का अवॉर्ड Jessie Buckley के नाम रहा। उनके अभिनय को समीक्षकों ने साल का सबसे दमदार प्रदर्शन बताया। दोनों कलाकारों की जीत को इस साल के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण माना गया।

ऑस्कर्स 2026 की फुल विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट एक्टर- माइकल बी जोर्डन (सिनर्स)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट डायरेक्टिंग- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (केपॉप डेमोन हंटर्स)
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट साउंड- F1
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लुडविग गोरांसन (सिनर्स)
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
  • बेस्ट विजुअल एफेक्ट- अवतार: फायर एंड ऐश
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (सिनर्स)
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा (जॉइन्ट विनर)
  • बेस्ट कास्टिंग- कसांड्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमोन हंटर्स
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मेडिगन (वेपंस)

इस साल फिल्म Frankenstein ने भी कई अहम श्रेणियों में जीत हासिल की। तकनीकी कैटेगरी, जैसे विजुअल इफेक्ट्स, कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन में इस फिल्म को सराहना मिली।

Leave a comment