PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान की ज़मीन पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। रहीम बांग्लादेश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए और अब बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने धूमधाम से शतक ठोककर इतिहास रच दिया है। रावलपिंडी टेस्ट के चौथे दिन मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक अद्भुत शतक बनाया।

उन्होंने पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए 200 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ, वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले तीसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले, जावेद उमर ने 2003 में पेशावर टेस्ट में और हबीबुल बशर ने इसी वर्ष कराची टेस्ट में शतक बनाने का कारनामा किया था।

मुशफिकुर रहीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

मुशफिकुर रहीम ने शतक बनाने के बाद भी अपनी पारी को जारी रखा और 341 गेंदों पर 42 चौके और दो छक्के की मदद से 191 रन की शानदार पारी खेली। इस उपलब्धि के साथ ही रहीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह पाकिस्तान की ज़मीन पर टेस्ट क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जावेद उमर के नाम था, जिन्होंने पेशावर में 119 रनों की शानदार पारी खेली थी।

मुशफिकुर रहीम ने इस शतक की मदद से बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज का दर्जा हासिल कर लिया है। उन्होंने तमीम इकबाल को पीछे छोड़ दिया है। बता दें बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड मोमिनुल हक के नाम है, जिन्होंने 115 पारियों में 12 शतक बनाए हैं। इसके अलावा, रहीम अब बांग्लादेश के लिए विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट में पाकिस्तान की धरती पर बांग्लादेशी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर

PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

1. मुशफिकुर रहीम- 150* रन, रावलपिंडी, 2024

2. जावेद उमर- 119 रन, पेशावर, 2003

3. हबीबुल बशर- 108 रन, कराची, 2003

टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

1. मोमिनुल हक - 12 शतक (115 इनिंग्स)

2. मुशफिकुर रहीम - 11 शतक (164 इनिंग्स)

3. तमीम इकबाल - 10 शतक (134 इनिंग्स)

4. मोहम्मद अशरफुल - 6 शतक  (119 इनिंग्स)

टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के लिए सबसे ज़्यादा 150+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज

PAK vs BAN Test Match: बांग्लादेश के बल्लेबाज ने पाकिस्तान की धरती पर रच दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए इस दिग्गज के बारे में

1. मुशफिकुर रहीम - 6 बार (164 इनिंग्स)

2. मोमिनुल हक - 3 बार (115 इनिंग्स)

3. मोहम्मद अशरफुल - 2 बार (119 इनिंग्स)

4. तमीम इकबाल - 2 बार (134 इनिंग्स)

 

 

Leave a comment