पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार, 20 अक्टूबर को मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से अचानक हटा दिया और उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया। इस खबर ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार, 20 अक्टूबर को बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। इस अचानक हुए बदलाव ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। सभी के मन में सवाल उठा कि आखिर रिजवान को कप्तानी से क्यों हटाया गया। अब एक रिपोर्ट में इस फैसले की वजह का बड़ा खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रिजवान से कप्तानी छीनने के पीछे उनकी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि सट्टेबाजी कंपनियों से जुड़े कथित संबंध कारण बने हैं। PCB ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और शाहीन को वनडे टीम की कमान सौंप दी।
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान को कप्तानी से हटाए जाने की मुख्य वजह यह थी कि उन्होंने सट्टेबाजी कंपनियों के प्रमोशन के लिए मना कर दिया था। PCB चाहता था कि रिजवान इन कंपनियों का प्रचार करें, लेकिन रिजवान अपने सिद्धांतों और धर्म के अनुरूप इस कदम से इंकार कर गए। PCB के एक सूत्र ने बताया,
'रिजवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन नहीं करेंगे। यही उनके कप्तानी से हटाए जाने का प्रमुख कारण है। वह इस तरह की कंपनियों और PCB के सहयोग के खिलाफ थे।'
हालांकि, जब PCB ने शाहीन शाह अफरीदी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का कप्तान चुना, तो उन्होंने रिजवान को हटाने की असली वजह का उल्लेख नहीं किया। PCB ने सिर्फ यह कहा कि चयन समिति और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
रिजवान के सिद्धांत और मुस्लिम धर्म
मोहम्मद रिजवान हमेशा अपने सिद्धांतों और धार्मिक विश्वासों के लिए जाने जाते हैं। वह कट्टर मुस्लिम हैं और इस्लाम के नियमों का पालन करते हैं। इस साल CPL (कैरेबियन प्रीमियर लीग) में खेलते समय उन्होंने टीम (सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स) की उस जर्सी पहनने से मना कर दिया थी, जिस पर सट्टेबाजी कंपनी का लोगो था, जबकि वह टीम का मुख्य प्रायोजक भी थी।
रिजवान इस्लाम के अनुसार व्यवहार करते हैं। वह कभी महिला फैंस से हाथ भी नहीं मिलाते और किसी भी तरह के सट्टेबाजी प्रमोशन में शामिल नहीं होते। यही कारण है कि PCB ने उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया। रिजवान की कप्तानी हटाए जाने की खबर ने पाकिस्तान क्रिकेट में चर्चा का विषय बना दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि रिजवान का यह निर्णय उनकी ईमानदारी और सिद्धांत पर आधारित है, और उन्होंने किसी भी दबाव में आकर अपने धर्म या विश्वास का उल्लंघन नहीं किया।
पूर्व क्रिकेटर और विश्लेषक इस बदलाव को PCB की रणनीति और सट्टेबाजी कंपनियों के दबाव के रूप में देख रहे हैं। उनकी माने तो रिजवान की कप्तानी टीम के लिए स्थिरता और अनुभव का प्रतीक थी, लेकिन बोर्ड ने वित्तीय दबावों और बाहरी कारकों के कारण शाहीन को चुना।