पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की रणनीति हमेशा क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम के भविष्य को लेकर लगातार फैसलों की खबरें सामने आ रही हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़: Pakistan का 2026 ICC Men's T20 World Cup में सुपर-8 चरण से सफर खत्म होने के बाद घर लौट आया है। टूर्नामेंट में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद Pakistan Cricket Board लगातार कई बड़े फैसले ले रहा है। पाकिस्तानी टीम जब भी किसी आईसीसी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होती है, तो उसके कप्तान और हेड कोच को लेकर अक्सर बदलाव देखने को मिलते हैं।
हालांकि इस बार टेस्ट टीम के नए हेड कोच को लेकर खबरें काफी चौंकाने वाली हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज Sarfaraz Ahmed, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है, को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है।
हेड कोच पद की स्थिति और संभावित नियुक्ति
पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हेड कोच का पद अक्टूबर 2025 से खाली है। PCB लंबे समय से इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश में था। अब जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाने का निर्णय लगभग अंतिम रूप दे दिया है। सरफराज वर्तमान में पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मेंटर हैं और यूएई में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में टीम के साथ हैं। PCB की योजना है कि सरफराज आगामी टेस्ट सीरीज से टीम की जिम्मेदारी संभालें।
पाकिस्तानी टीम मई 2026 में बांग्लादेश के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। पहला टेस्ट 8 मई से और दूसरा 16 मई से खेला जाएगा। यदि सरफराज को हेड कोच नियुक्त किया जाता है, तो वे इसी सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

सरफराज अहमद का कप्तानी रिकॉर्ड
सरफराज अहमद पाकिस्तान के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके कप्तानी रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते हुए PCB का यह कदम टीम में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश माना जा रहा है। सरफराज का अंतरराष्ट्रीय करियर उल्लेखनीय रहा है:
- टेस्ट क्रिकेट: 54 मैच, 3031 रन
- वनडे क्रिकेट: 117 मैच, 2315 रन
- टी20 इंटरनेशनल: 61 मैच, 818 रन
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि सरफराज ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया है।










