PM नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी की दी बधाई

PM नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात संगठनात्मक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर की जानकारी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर साझा की और मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट की।

नई दिल्ली: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि उन्होंने आज नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन को हाल ही में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है और उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया था।

पीएम मोदी ने जताया भरोसा

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी से मुलाकात की। मैंने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों में सफलता की कामना की। मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए एक बहुमूल्य संपत्ति साबित होगा, क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है। उनके शब्द नितिन नबीन की नेतृत्व क्षमता और संगठन में उनकी भूमिका को मान्यता देने के रूप में देखे जा रहे हैं।

नितिन नबीन का पद ग्रहण और आभार

हाल ही में नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने नए दायित्व को पार्टी का आशीर्वाद बताया और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नितिन नबीन ने कहा, 

'मैंने हमेशा अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने पार्टी को अपनी मां और राष्ट्र को सर्वोपरि माना। यही कारण है कि पार्टी ने मुझे यह अवसर दिया है और अब मैं पूरी निष्ठा और लगन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखूंगा।'

नितिन नबीन का यह बयान उनके अनुभव और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

 

Leave a comment