पंजाब में AAP को झटका: विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से लिया संन्यास, खरड़ सीट से दिया इस्तीफा

AAP विधायक अनमोल गगन मान ने खरड़ सीट से इस्तीफा देते हुए राजनीति से संन्यास ले लिया, जिससे पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। जानिए उनकी पेशेवर और राजनीतिक

पंजाब की राजनीति में इस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। खरड़ विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। 

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक अनमोल गगन मान ने अचानक राजनीति से संन्यास लेने और खरड़ विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अनमोल गगन मान ने इस फैसले की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से अपील की है कि उनके इस्तीफे को जल्द स्वीकार किया जाए।

सोशल मीडिया पर किया राजनीति छोड़ने का ऐलान

पूर्व पर्यटन मंत्री और खरड़ से मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, दिल भारी है, पर मैंने सियासत को छोड़ने का फैसला लिया है। मेरा एमएलए के पद से स्पीकर साहिब को दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।

पंजाब में AAP को झटका: विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से लिया संन्यास, खरड़ सीट से दिया इस्तीफा

अनमोल गगन मान आम आदमी पार्टी की गायक से नेता बनी चेहरा थीं। उन्हें सरकार बनने के बाद पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन कुछ समय पहले जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, तो अनमोल गगन मान से यह विभाग छीन लिया गया। इसके बाद से ही वे पार्टी और सरकार से नाराज चल रही थीं।

उनका नाम कई बार विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रहा। हालांकि, इस्तीफे के पीछे उन्होंने किसी तरह की नाराजगी का इशारा नहीं किया और पार्टी के लिए शुभकामनाएं जताई हैं।

खरड़ और तरनतारन में हो सकते हैं उपचुनाव

अनमोल गगन मान के इस्तीफे के बाद खरड़ विधानसभा सीट खाली हो गई है। इससे पहले तरनतारन सीट भी खाली हो चुकी है। ऐसे में पंजाब सरकार को आने वाले समय में दो सीटों पर उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के लिए यह स्थिति राजनीतिक रूप से असहज हो सकती है क्योंकि पंजाब में विपक्ष लगातार सरकार को घेरने के मौके तलाश रहा है।

खरड़ विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता रंजीत सिंह गिल ने भी हाल ही में अपनी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। चर्चा थी कि वे या तो भाजपा में जा सकते हैं या आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसी सियासी हलचल के बीच अनमोल गगन मान के इस्तीफे ने नए सियासी समीकरणों को जन्म दे दिया है।

क्या अनमोल गगन मान किसी और दल में जाएंगी?

पंजाब में AAP को झटका: विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से लिया संन्यास, खरड़ सीट से दिया इस्तीफा

अनमोल गगन मान के इस्तीफे के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वे राजनीति से पूरी तरह दूर हो जाएंगी या किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगी। हालांकि उन्होंने अपनी घोषणा में केवल राजनीति छोड़ने की बात कही है और किसी अन्य दल में जाने के संकेत नहीं दिए हैं। आम आदमी पार्टी के लिए यह इस्तीफा एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। 

पंजाब में सत्ता में आने के बाद से पार्टी कई बार आंतरिक असंतोष और नेताओं के छोड़ने की वजह से चर्चा में रही है। अनमोल गगन मान जैसी चर्चित महिला विधायक का इस्तीफा आने वाले उपचुनावों के लिए चुनौती बन सकता है।

अनमोल गगन मान पहले लोकप्रिय पंजाबी गायिका थीं और बाद में राजनीति में कदम रखा। वे महिलाओं और युवाओं की सशक्त आवाज के तौर पर पार्टी में पेश की गई थीं। उन्हें 2022 के चुनाव में बड़ी जीत मिली थी और उसके बाद मंत्री पद भी दिया गया। हालांकि, मंत्री पद छिनने के बाद से वे सक्रिय राजनीति में कम नजर आ रही थीं।

Leave a comment