पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने देवरिया में पुराने एफआईआर के मामले में गिरफ्तार किया। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं। अमिताभ ठाकुर को शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन में सोते समय हिरासत में लिया गया।
UP News: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने देवरिया में दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को भी इसी मामले में आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी की सूचना लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी ने नूतन ठाकुर को फोन कर दी। पुलिस ने बताया कि अमिताभ ठाकुर को देवरिया में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर से लिया हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर मंगलवार, 9 दिसंबर की रात किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली जा रही ट्रेन में, शाहजहांपुर स्टेशन के पास उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर शहर के बाहर होने के कारण तत्काल स्थिति की पुष्टि नहीं कर सकीं। सुबह 10:00 बजे लखनऊ स्थित तालकटोरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
ट्रेन में सोते समय उठाया गया
![]()
बताया गया कि अमिताभ ठाकुर ट्रेन में सो रहे थे जब उन्हें उठाकर हिरासत में लिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने प्रारंभ में संदेह जताया कि ट्रेन में कुछ लोग सादी वर्दी में हो सकते हैं, जिनका संबंध पुलिस से है। बाद में यह पुष्टि हुई कि पूर्व IPS अधिकारी पुलिस की हिरासत में हैं।
नूतन ठाकुर भी आरोपी
इस मामले में देवरिया में दर्ज FIR में अमिताभ ठाकुर के साथ उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। नूतन ठाकुर फिलहाल शहर के बाहर हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस से प्राप्त की।
कौन हैं अमिताभ ठाकुर?
अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के पूर्व IPS अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में कई जिलों में कप्तान के रूप में कार्य किया। 2021 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गृह विभाग की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अनुपयुक्त पाया और उनके रिटायरमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई। अमिताभ ठाकुर रिटायर होने से पहले यूपी के प्रशासनिक और पुलिस मामलों में सक्रिय रहे हैं।
पुराने मामले में गिरफ्तारी
लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी देवरिया में पहले दर्ज मामले के सिलसिले में की गई है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि यह मामला कुछ महीनों पुराना है और इसके तहत अमिताभ ठाकुर को हिरासत में लिया गया। देवरिया पुलिस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।








