स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन हुई। अफवाहों पर पलाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सफाई दी। दोनों ने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारण बताए और फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंदाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी के आधे फंक्शन के बाद अचानक इसे पोस्टपोन कर दिया गया, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। शुरू में स्वास्थ्य कारण बताकर शादी स्थगित करने की खबर आई, लेकिन जल्द ही पलाश पर चीटिंग की अफवाहें फैलने लगीं। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर अफवाहों को खारिज किया है और लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
शादी फंक्शन के बाद विवाद
स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी में हल्दी और मेहंदी के फंक्शन पहले ही हो चुके थे। अगले दिन शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पोस्टपोन करने की खबर सामने आई। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि स्मृति मंदाना के पिता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि पलाश को भी एसिडिटी की शिकायत के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा।
हालांकि इसके बाद अफवाहें फैलने लगीं कि स्मृति ने शादी से एक दिन पहले पलाश को एक कोरियोग्राफर के साथ चीट करते हुए पकड़ लिया था। इसके अलावा चैट लीक और कई अन्य बातें सामने आईं, लेकिन इनमें कितनी सच्चाई है, यह कोई निश्चित रूप से नहीं जानता।
![]()
पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर दी सफाई
अब पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने निजी रिश्तों से दूरी बनाकर आगे बढ़ने का फैसला किया है। पलाश ने कहा कि उनके लिए यह देखना बहुत कठिन रहा कि लोग उनके जीवन की सबसे पवित्र चीज़ के बारे में बिना पुष्टि किए अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने इस कठिन दौर में अपनी टीम की मदद का जिक्र करते हुए कहा कि झूठी और अपमानजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पलाश ने आगे कहा कि समाज के रूप में हमें किसी के बारे में बिना पुष्टि के राय बनाने से पहले रुकना सीखना चाहिए। उनके शब्दों में, "हमारे शब्द ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।" उन्होंने अपने फैंस और समर्थकों का धन्यवाद किया, जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे।
स्मृति मंदाना की प्रतिक्रिया
स्मृति मंदाना ने भी इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए अफवाहों को खारिज किया और कहा कि शादी को स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों से स्थगित किया गया। उन्होंने फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की। स्मृति ने कहा कि वे इस समय अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं।










