‘पठान 2’ में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री, शाहरुख खान के साथ होगी टक्कर

‘पठान 2’ में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री, शाहरुख खान के साथ होगी टक्कर

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘पठान 2’ को लेकर अब बॉलीवुड और साउथ फैंस में जबरदस्त उत्साह है। शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अब साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जुड़ने की चर्चाएं सामने आ रही हैं 

Pathaan 2 Casting: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ जबरदस्त धमाल मचा रही है। इसी बीच यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की चर्चित फिल्म ‘पठान 2’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में शाहरुख खान की मौजूदगी में ‘पठान 2’ के बनने की पुष्टि की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अब फिल्म से जुड़ी एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। 

इन अटकलों के सामने आते ही शाहरुख खान की इस आगामी फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है, और वे ‘पठान 2’ से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जूनियर एनटीआर की भूमिका 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर को फिल्म में समानांतर मुख्य भूमिका या खतरनाक विलेन के रूप में लिया जा सकता है। यह उनकी पहली बड़ी हिंदी फिल्म नहीं होगी, लेकिन स्पाई यूनिवर्स में उनका यह दूसरा कदम है। इस साल जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘वॉर 2’ से इस यूनिवर्स में एंट्री की थी। ‘वॉर 2’ में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा था।

‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ने विक्रम का किरदार निभाया था। फिल्म के क्लाइमेक्स में विक्रम ने ऋतिक रोशन के किरदार कबीर के साथ मिलकर देश को दुश्मनों से बचाने का बीड़ा उठाया। इसी किरदार के जरिए वह स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा बन गए हैं। अब कहा जा रहा है कि ‘पठान 2’ में भी जूनियर एनटीआर उसी विक्रम के रूप में नजर आएंगे, जिससे शाहरुख खान के किरदार के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और टकराव दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि शाहरुख खान और जूनियर एनटीआर पहली बार बड़े बजट की हिंदी फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों ही अभिनेता अपने दमदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान की ख्याति और जूनियर एनटीआर की साउथ की फैन फॉलोइंग को मिलाकर यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की उम्मीद जगाती है।

फिल्म की संभावित रिलीज़ और शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पठान 2’ की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है, जबकि फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। इसे क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन मेकर्स इस बार ‘पठान 2’ के साथ कहानी, एक्शन और ग्लोबल अपील को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स लगातार बढ़ता जा रहा है। जूनियर एनटीआर के शामिल होने से इस यूनिवर्स में नई जान आ जाएगी। इसके अलावा, इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘अल्फा’ को पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

 

Leave a comment