Pushpa 2 Box Office: रिलीज से पहले ही कमाई का धमाका, पुष्पा 2 ने 1085 करोड़ रुपये का किया आंकड़ा पार

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस पुष्पराज के किरदार में अल्लू अर्जुन का बेसब्री से इंतजार कर रहे

पुष्पा 2 फिल्म अपने प्री-रिलीज बिजनेस को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Pushpa 2: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस पुष्पराज के किरदार में अल्लू अर्जुन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अपने प्री-रिलीज बिजनेस को लेकर भी चर्चा में है, क्योंकि यह रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

रिलीज से पहले 1000 करोड़ की कमाई

Pushpa 2 Box Office: रिलीज से पहले ही कमाई का धमाका, पुष्पा 2 ने 1085 करोड़ रुपये का किया आंकड़ा पार

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की इस मच अवेटेड फिल्म, 'पुष्पा 2: द रूल', का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 के थिएट्रिकल राइट्स 640 करोड़ में बेचे गए हैं।

पुष्पा 2 ने ओटीटी डील में भी किया बंपर बिजनेस

Pushpa 2 Box Office: रिलीज से पहले ही कमाई का धमाका, पुष्पा 2 ने 1085 करोड़ रुपये का किया आंकड़ा पार

इस फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स से 275 करोड़ की कमाई की है।

प्री-रिलीज बिजनेस में कमाई

'पुष्पा 2' 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्री-रिलीज बिजनेस के तहत, फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़, उत्तर भारत में 200 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़, कर्नाटक में 30 करोड़, केरल में 20 करोड़, और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 140 करोड़ की कमाई की है।

म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स

Pushpa 2 Box Office: रिलीज से पहले ही कमाई का धमाका, पुष्पा 2 ने 1085 करोड़ रुपये का किया आंकड़ा पार

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ में बिके हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स से मेकर्स ने 85 करोड़ कमाए हैं। नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से फिल्म ने कुल 425 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की स्टारकास्ट

Pushpa 2 Box Office: रिलीज से पहले ही कमाई का धमाका, पुष्पा 2 ने 1085 करोड़ रुपये का किया आंकड़ा पार

'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार श्रद्धा कपूर भी एक आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी।

पहली फिल्म का प्रभाव

आपको बता दें कि 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब फैंस दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment