उम्मीदवार अब RBI ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18-19 अक्टूबर को होगी। कुल 120 पदों के लिए ऑनलाइन लॉगिन से कॉल लेटर प्राप्त करें और सुरक्षित प्रिंटआउट रखें।
RBI Grade B Admit Card 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Grade B Officer Recruitment 2025 फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र (Hall Ticket) को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
परीक्षा की तिथियां और विवरण
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। ऑफिसर ग्रेड B General के पदों के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी। वहीं, ऑफिसर ग्रेड B DEPR और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए परीक्षा 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदानुसार विवरण इस प्रकार है।
- ऑफिसर ग्रेड B General के लिए 83 पद
- ऑफिसर ग्रेड B DEPR के लिए 17 पद
- ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए 20 पद
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित स्थान पर रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Current Vacancies सेक्शन में जाकर कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- अब उस पद के लिए क्लिक करें, जिसके लिए आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- Login बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
इस प्रक्रिया से उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
चयन प्रक्रिया का विवरण
- RBI Grade B भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले Prelims Exam आयोजित की जाएगी।
- प्रीलिम्स में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को Mains Exam में शामिल होने का मौका मिलेगा।
- मेंस परीक्षा के परिणाम आने के बाद सफल उम्मीदवारों को Personal Interview (PI) में भाग लेना होगा।
- सभी चरणों के सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को आरबीआई में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया के सभी चरणों की जानकारी और तैयारी पूरी कर लें।