टीवी इंडस्ट्री में नए चेहरे लगातार उभर रहे हैं, लेकिन प्राची सिंह ने अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर घर-घर पहचान बनाई है। वह फिलहाल छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मुन्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं।
एंटरटेनमेंट: प्राची सिंह सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता बताते हैं कि बचपन से ही प्राची को संगीत और कला में गहरी रुचि थी। उन्होंने सेमी-क्लासिकल गायन की ट्रेनिंग भी ली, जो बाद में उनके एक्टिंग करियर में काफी मददगार साबित हुई। प्राची की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव सोशल मीडिया रील्स के जरिए आया। उन्होंने अपने टैलेंट और क्रिएटिविटी के दम पर कई रील्स बनाई, जिससे उन्हें पहचान मिली।
प्राची ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के जीडी मदर स्कूल, अखाड़ाघाट से की। इसके बाद उन्होंने पुणे के एमआईटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। उनकी यह शिक्षा और कला की पृष्ठभूमि उनके करियर को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है।
प्राची सिंह का बिहार से मुंबई तक का सफर
प्राची सिंह का जन्म और पालन-पोषण बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में हुआ। उनके माता-पिता ने बताया कि बचपन से ही प्राची को संगीत और कला में गहरा लगाव था। उन्होंने सेमी-क्लासिकल गायन की ट्रेनिंग भी ली, जो उनके एक्टिंग करियर में बेहद मददगार साबित हुई। प्राची ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के जीडी मदर स्कूल, अखाड़ाघाट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पुणे के एमआईटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया।
प्राची ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर रील्स बनाना शुरू किया। छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स दिखाईं। इन रील्स के कारण उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली और उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। इसके बाद उन्हें भोजपुरी गाने ‘पटना वाली मुन्नी’ में काम करने का मौका मिला। इस गाने के बाद प्राची ने टीवी सीरियल्स के लिए ऑडिशन देना शुरू किया।
प्राची का पहला बड़ा ब्रेक
प्राची का पहला बड़ा ब्रेक मिला दंगल टीवी के शो ‘प्यार की राहें’ में, जहां उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसके बाद उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मुन्नी का रोल मिला। इस भूमिका ने प्राची को घर-घर में पहचान दिलाई। मुन्नी की भूमिका निभाना आसान नहीं था, लेकिन प्राची ने इसे चुनौती के रूप में लिया। दर्शकों को उनके अभिनय का तरीका और स्क्रीन पर उनकी जीवंतता बेहद पसंद आई।
प्राची के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह बिजनेसमैन हैं और उनकी मां सुलेखा सिंह हाउसवाइफ हैं। उनकी बड़ी बहन अनामिका डेंटिस्ट हैं और छोटा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। प्राची का कहना है कि परिवार का सपोर्ट उनके करियर में बहुत मददगार रहा। उन्होंने कहा, मुन्नी की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा। मैं चाहती हूं कि मेरी एक्टिंग की पहचान हर घर में पहुंचे।