RJD State Council Meeting: राजद का बड़ा दांव, तेजस्वी यादव को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

लालू यादव ने राजद की बैठक में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस समेत महागठबंधन के अन्य दलों की प्रतिक्रिया पर नजर।

राजद ने तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किया। लालू ने टिकट गरीबों को देने की बात कही। मंगनीलाल मंडल बने प्रदेश अध्यक्ष। गठबंधन में हलचल तेज।

RJD State Council Meeting: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया। उन्होंने साफ कर दिया कि टिकट गरीबों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। बैठक में मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया और राबड़ी देवी ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला।

राज्य परिषद बैठक में शामिल बड़ी बातें

गुरुवार को पटना में राजद की राज्य परिषद की बैठक का उद्घाटन लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब प्रतीक्षा का समय खत्म हो गया है और मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव ही एकमात्र उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट गरीब, वंचित और पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा।

RJD State Council Meeting: राजद का बड़ा दांव, तेजस्वी यादव को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

तेजस्वी ही CM फेस

लालू ने बैठक में जोर देकर कहा कि तेजस्वी यादव रात-दिन मेहनत कर रहे हैं और एकमात्र मुख्यमंत्री पददाबेदार हैं। उन्होंने कहा कि कोई चाहे जितनी आलोचना करे, लेकिन वह प्रदेश को बेहतर और न्यायपूर्ण तरीके से आगे ले जाएंगे। उनका बयान इस बात की ओर स्पष्ट संकेत देता है कि राजद में तेजस्वी की स्वीकार्यता पूरी तरह है।

गठबंधन में सहयोगियों का रिएक्शन

लालू के इस ऐलान के बाद अब देखना यह है कि कांग्रेस और अन्य इंडी गठबंधन सहयोगी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। क्या वे तेजस्वी को CM फेस के रूप में स्वीकार करेंगे या अलग रुख अपनाएंगे। कांग्रेस और अन्य घटकों से प्रतिक्रिया मिलना अभी बाकी है।

मंगनीलाल मंडल बने प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। तेजस्वी और लालू ने मंडल की धर्मनिरपेक्षता व सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

RJD State Council Meeting: राजद का बड़ा दांव, तेजस्वी यादव को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

राबड़ी देवी का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बैठक में मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि बिहार में दिनदहाड़े हत्या, लूट, दुष्कर्म और अपहरण जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अकेले कोई नहीं चल सकता और सभी को साथ लेकर चलना होगा। उनका स्पष्ट बयान था कि पार्टी ही उनका परिवार है।

संगठन पर जोर, चुनावी तैयारियां तेज

मंगलिनलाल मंडल ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त राजद में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। कहा कि दो महीने में चुनावी आचार संहिता लागू हो सकती है इसलिए संगठन को पहले से तैयार रखना होगा। तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की चुनौती स्वीकार कर सभी को जुट जाना चाहिए।

लालू ने पिछड़ा और अति‑पिछड़ा समाज मुख्य रूप से जातीय एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन वर्गों के पास बहुमत नहीं, उन्हें चलाने वाले लोग सत्ता में हैं। “हम जिन्न हैं और गाली हमें जंगल‑राज कहकर दी जाती है। हमें गोलबंद होकर मुकाबला करना होगा।”

Leave a comment