भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर रोमांच का तड़का लगने वाला है। 8 बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम और जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेला जाना है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में भारतीय घरेलू क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। अनुभवी और आठ बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम का मुकाबला पहली बार फाइनल में प्रवेश करने वाली जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम से होगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई है। कर्नाटक ने उत्तराखंड को हराकर 2014-15 के बाद फाइनल में जगह बनाई, जबकि जम्मू और कश्मीर ने बंगाल को मात दी।
फाइनल मैच की तारीख, स्थल और देखने का तरीका
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच 24 फरवरी से 28 फरवरी तक खेला जाएगा। यह मैच KSCA स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित होगा। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। क्रिकेट फैंस फाइनल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। मैच के दौरान लाइव स्कोर, अपडेट और मैच एनालिसिस भी उपलब्ध रहेगा।

कर्नाटक बनाम जम्मू और कश्मीर की टीम
कर्नाटक की टीम- मयंक अग्रवाल , करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विजयकुमार व्यशक, विद्वाथ कावेरेप्पा, अभिलाष शेट्टी, मुरलीधरा वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा, अनीश केवी, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), यशोवर्धन परंतप, विद्यार्धर पाटिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव प्रभाकर।
जम्मू और कश्मीर की टीम- परस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कमरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरांत शर्मा, उस्मान मालिक, युधवीर सिंह चरक, औकिब नबी डार, सुनील कुमार, लोन नासिर मुजफ्फर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, साहिल लोटरा, उमर नजीर मीर, वंशज शर्मा, कन्हैया वाधवान, यावर हसन, रोहित के शर्मा, दिक्षांत कुंडल और शुभम पुंडीर।








