Samsung Galaxy S26 Ultra की नई बैटरी फीचर, चार्जिंग का झंझट खत्म

Samsung Galaxy S26 Ultra की नई बैटरी फीचर, चार्जिंग का झंझट खत्म

सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी, स्टैक्ड डिजाइन और एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स मिलने की संभावना है। डिवाइस में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और हाई रेज़ॉल्यूशन कैमरा सेटअप भी शामिल होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra Features: सैमसंग अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने वाला है, जो बड़े बैटरी पैक और एडवांस्ड कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। फोन में 5,200mAh की बैटरी, स्टैक्ड डिजाइन और कई ऑन-डिवाइस एआई फंक्शन होंगे। 6.9 इंच के QHD+ AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ यह फ्लैगशिप डिवाइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। अनुमानित कीमत 1.15 लाख रुपये है। यह मॉडल स्मार्टफोन बाजार में मजबूत मुकाबला पेश कर सकता है।

बड़ी बैटरी और स्टैक्ड डिजाइन

Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। सैमसंग इस बार नए स्टैक्ड बैटरी डिजाइन का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी को फिजिकली बड़ा किए बिना ज्यादा क्षमता दी जा सकेगी। यह डिज़ाइन लंबे समय तक बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप फीचर्स के लिए जरूरी पावर सपोर्ट प्रदान करेगा।

डिजाइन और कैमरा अपडेट

हाल ही में यूट्यूब पर सामने आए डमी यूनिट से पता चला है कि Galaxy S26 Ultra की डिजाइन Galaxy S25 Ultra से मिलती-जुलती होगी, लेकिन कैमरा मॉड्यूल इस बार पिल शेप्ड और फोन के कॉर्नर थोड़े अधिक राउंड होंगे। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

स्पेसिफिकेशंस और कीमत

इस फोन में 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। अनुमान है कि Galaxy S26 Ultra की कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये हो सकती है।

Galaxy S26 Ultra अपने बड़े बैटरी पैक और एडवांस्ड कैमरा फीचर्स के साथ अगले साल स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर मजबूत मुकाबला कर सकता है।

Leave a comment