सब खत्म हो गया! बीटेक स्टूडेंट ने मां को 10 बार वीडियो कॉल कर कहा- आई लव यू, फिर की खुदकुशी

सब खत्म हो गया! बीटेक स्टूडेंट ने मां को 10 बार वीडियो कॉल कर कहा- आई लव यू, फिर की खुदकुशी

पूर्णिया में बीटेक फर्स्ट ईयर छात्रा सुजाता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मां को 10 बार वीडियो कॉल कर प्यार जताया। पुलिस इसे मानसिक डिप्रेशन से जुड़ा मामला मान रही है और इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Bihar: सुजाता कुमारी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी। वह दरभंगा की रहने वाली थी और 26 जुलाई 2025 से पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार सुबह हॉस्टल में सुजाता की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब कमरे में गई तो सुजाता फंदे से लटकी मिली। कमरे के फर्श पर उसका मोबाइल और ढका हुआ खाना रखा था। तलाशी लेने पर एक नीली डायरी मिली, जिसमें सुजाता ने सुसाइड नोट लिखा था।

मां ने हॉस्टल में जाकर देखा दुखद दृश्य

सुजाता की मां ने सुबह कई बार उसे कॉल किया, लेकिन लड़की ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां ने हॉस्टल के संचालक को सूचना दी।

संचालक और कुछ लोग कमरे के पास पहुंचे और काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब सुजाता ने रिस्पॉन्स नहीं दिया, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। वहां सुजाता फंदे पर लटकी थी। घबराकर सभी बाहर आए और पुलिस और परिवार को सूचना दी।

मां और परिवार का दर्द

सुजाता की मां ने बताया कि सोमवार रात ही लड़की ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। इस दौरान उसने 10 बार अपनी मम्मी से प्यार जताया।

'सुजाता पढ़ने में बहुत तेज थी। दरभंगा कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसने कभी कोई शिकायत नहीं दी। यह समझ में नहीं आता कि उसने आत्महत्या क्यों की'  मां ने फफकते हुए कहा। सुजाता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'मम्मी मुझे माफ करना, मेरी जिंदगी खत्म हो गई।'

पुलिस की जांच और संभावित कारण

मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि लड़की डिप्रेशन में थी। पुलिस टीम मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। सुसाइड नोट और डायरी को सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी तरह का दबाव, झगड़ा या अन्य बाहरी कारण सामने नहीं आया है। परिवार और दोस्त भी इस घटना से सकते में हैं।

Leave a comment