SBI Clerk Mains Result 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में sbi.co.in पर उपलब्ध होगा। चयनित उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। कुल 13735 पदों पर होगी भर्ती।
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा आयोजित जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा के परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। यह रिजल्ट ऑनलाइन मोड में SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा।
कहां और कैसे मिलेगा रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने SBI Clerk Mains 2025 की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में देख सकेंगे। रिजल्ट के लिए व्यक्तिगत रूप से किसी को सूचना नहीं दी जाएगी। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर “Current Openings” सेक्शन में जाएं
- Junior Associate (Customer Support & Sales) 2025 के अंतर्गत रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- Mains Exam Result 2025 PDF पर क्लिक करें
- PDF में अपना रोल नंबर खोजें
- लद्दाख के लिए रिजल्ट पहले ही जारी
SBI ने लद्दाख (चंडीगढ़ सर्कल) के लिए पहले ही मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को उनके रिजल्ट का इंतजार है, जो कभी भी जारी हो सकता है।
भर्ती प्रक्रिया में अगला चरण
जो अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें भर्ती के अंतिम चरण यानी लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। केवल इस चरण में सफल होने पर ही उम्मीदवारों को चयनित माना जाएगा और अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
SBI Clerk 2025 भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत देशभर में कुल 13,735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार पदों का विवरण निम्नानुसार है:
- उत्तर प्रदेश – 1894 पद
- बिहार – 1111 पद
- मध्य प्रदेश – 1317 पद
- राजस्थान – 445 पद
- दिल्ली – 343 पद
- छत्तीसगढ़ – 483 पद
- हरियाणा – 306 पद
- हिमाचल प्रदेश – 170 पद
- उत्तराखंड – 316 पद
- झारखंड – 676 पद
- जम्मू और कश्मीर (UT) – 141 पद
- लद्दाख (UT) – 32 पद
- पंजाब – 569 पद
- गुजरात – 1073 पद
- महाराष्ट्र – 1163 पद
- तेलंगाना – 342 पद
- आंध्र प्रदेश – 50 पद
- तमिलनाडु – 336 पद
- केरल – 426 पद
- पश्चिम बंगाल – 1254 पद
- ओडिशा – 362 पद
- असम – 311 पद
- अरुणाचल प्रदेश – 66 पद
- मणिपुर – 55 पद
- मेघालय – 85 पद
- मिजोरम – 40 पद
- नगालैंड – 70 पद
- त्रिपुरा – 65 पद
- गोवा – 20 पद
- चंडीगढ़ (UT) – 32 पद
- सिक्किम – 56 पद
- पुडुचेरी – 4 पद
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह – 70 पद
- लक्षद्वीप – 2 पद
- कर्नाटक – 50 पद
लोकल लैंग्वेज टेस्ट क्यों जरूरी
SBI Clerk भर्ती में अंतिम चयन के लिए लोकल भाषा में दक्षता आवश्यक है। उम्मीदवार को उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा में दक्षता साबित करनी होगी जहां उसने आवेदन किया है। यह टेस्ट उसी भाषा में होगा जो आवेदन पत्र में चयनित की गई थी।
नियुक्ति से पहले वेरिफिकेशन जरूरी
रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसमें एजुकेशनल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, फोटो आदि शामिल होंगे।