शाहरुख खान संग मंच पर दिखीं सहर बांबा: डांस और जादू की झप्पी का वायरल हुआ वीडियो

सहर बांबा ने शाहरुख खान के साथ मंच पर धमाल मचाया। उनके डांस और जादू की झप्पी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानें पूरा अपडेट और देखें वीडियो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्शन डेब्यू अब जल्द ही होने वाला है। वे अपनी पहली नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। इस साल यह सीरीज सबसे चर्चित बन चुकी है और दर्शक इसके मेगा लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" (The Bads of Bollywood) का भव्य प्रीव्यू लॉन्च इवेंट। इस इवेंट में शाहरुख खान की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। 

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है उनका एक वीडियो, जिसमें वह खूबसूरत एक्ट्रेस सहर बांबा (Sahar Bamba) का हाथ थामकर मंच पर लाते हैं, उनके साथ डांस करते हैं और फिर उन्हें गले लगाकर माथे पर किस करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और फैंस सहर को "लकी गर्ल" कहकर पुकार रहे हैं।

शाहरुख खान का जेंटलमैन अंदाज़

शाहरुख खान संग मंच पर दिखीं सहर बांबा: डांस और जादू की झप्पी का वायरल हुआ वीडियो

लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आए। उनके हाथ पर सपोर्ट बैंडेज बंधा हुआ था, बावजूद इसके उन्होंने सहर बांबा का हाथ थामा और उन्हें मंच पर लेकर आए। वहां दोनों ने साथ में डांस किया और उसके बाद शाहरुख ने उन्हें प्यार से गले लगाकर माथे पर किस किया। यह पल इतना प्यारा था कि सोशल मीडिया पर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। 

एक यूजर ने लिखा, सहर की किस्मत के ताले खुल गए, खुद शाहरुख खान उनके साथ मंच पर आए।” वहीं दूसरे ने लिखा, “शाहरुख सच में जेंटलमैन हैं, उन्हें पता है कि महिलाओं को कैसे स्पेशल फील कराया जाए।

कौन हैं सहर बांबा?

शिमला, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली सहर बांबा का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। बचपन से ही उन्हें डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स में गहरी रुचि थी। उन्होंने भरतनाट्यम, बेली डांस और लैटिन बॉलरूम डांस जैसी शैलियों में ट्रेनिंग ली। 2019 में उन्होंने बॉलीवुड में सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ फिल्म “पल पल दिल के पास” से डेब्यू किया। 

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सहर के अभिनय और उनकी मासूमियत ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों और वेब शोज़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहर का कहना है कि वह सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि अपने डांस और कला के जरिए भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं। आर्यन खान की सीरीज में उनका लीड रोल उनके करियर के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है।

शाहरुख खान संग मंच पर दिखीं सहर बांबा: डांस और जादू की झप्पी का वायरल हुआ वीडियो

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज

आर्यन खान लंबे समय से अपने डायरेक्शन डेब्यू को लेकर सुर्खियों में थे। अब उनकी बहुप्रतीक्षित सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। 2 मिनट 27 सेकंड लंबे प्रीव्यू वीडियो से पता चलता है कि सीरीज में बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्लैमर और उससे जुड़े कई राज़ों का खुलासा होगा।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार कास्ट है। लीड रोल में सहर बांबा और लक्ष्य नजर आएंगे। वहीं, सीरीज में बड़े सितारों के कैमियो भी शामिल हैं, जिनमें सलमान खान, रणवीर सिंह, बॉबी देओल और खुद शाहरुख खान दिखाई देंगे। करण जौहर भी इस शो का हिस्सा हैं। इतने बड़े नामों का साथ होना इस प्रोजेक्ट को खास बना रहा है और यही वजह है कि प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में दर्शकों की उत्सुकता चरम पर रही।

Leave a comment