अभिनेत्री शेफाली शाह इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ में शानदार सफलता की ऊँचाइयों पर हैं। फिल्मों और वेब सीरीज में उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। लेकिन निजी जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और दर्द सहा।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: एक्ट्रेस शेफाली शाह इस समय प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। निजी जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव और भावनात्मक दर्द का सामना किया। शेफाली ने अपनी पहली शादी अभिनेता हर्ष छाया से की थी, लेकिन कुछ सालों बाद यह रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने निर्देशक-निर्माता विपुल शाह के साथ नया जीवन शुरू किया।
अब शेफाली शाह ने अपने पहले पति से तलाक और उस रिश्ते से जुड़ी कुछ अनकही बातें साझा की हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस शादी के दौरान उन्हें इमोशनल एब्यूज झेलना पड़ा। शेफाली ने बताया कि किसी भी रिश्ते में भावनात्मक शोषण कितना घातक हो सकता है, बावजूद इसके यह विषय आज भी समाज में एक टैबू माना जाता है।
पहली शादी में सहा दर्द
शेफाली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली शादी में मानसिक और भावनात्मक रूप से कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा, "मुझे किसी ने नहीं बताया कि तुम खुद में काफी हो। आपको पूरा होने के लिए किसी और की जरूरत नहीं होती। अगर आपके रिश्ते अच्छे हैं तो बढ़िया, और अगर नहीं हैं, तो इससे आपकी वैल्यू कम नहीं होती।
शेफाली ने कहा कि कई बार जिंदगी में उतार-चढ़ाव आपको तोड़ देते हैं। एक समय ऐसा आता है जब यह आपको तोड़ देता है। तभी आपको एहसास होता है कि ओके, ये मेरी जान ले लेगा। मैं अब और नहीं सह सकती।

अपनापन और खुशी की अहमियत
एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपनी पहली शादी तोड़ने का निर्णय किस तरह लिया। उन्होंने बताया कि एक दोस्त से हुई बातचीत ने उनका नजरिया बदल दिया। शेफाली ने कहा, "मुझे पहली शादी के बाद से ही ऐसा महसूस होने लगा था कि मैं ऐसी जगह नहीं रह सकती जहाँ मुझे अपनापन, आत्मविश्वास और खुशी महसूस न हो। अगर मेरी बाकी जिंदगी अकेले ही बितानी पड़े, तो मैं ऐसा करूंगी। लेकिन ऐसी जगह नहीं रह सकती जहाँ मुझे खुशी न मिले।"
शेफाली ने बताया कि बहुत से लोग अपनी शादी में इमोशनल एब्यूज झेलते हैं, लेकिन इसे अक्सर हल्के में लिया जाता है। उन्होंने कहा, "लोग अक्सर पूछते हैं कि 'अच्छा, उसने तुम्हें मारा तो नहीं?' और अगर उसने सिर्फ चिल्लाया या अपमानजनक बातें कहीं, तो लोग सोचते हैं कि ठीक है। लेकिन यह आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ देता है।
शेफाली ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें यह समझने में मदद की कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि भौतिक सुरक्षा। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण सब्जेक्ट कहा जो समाज में अब भी काफी हद तक टैबू माना जाता है।
तलाक और नई शुरुआत
शेफाली शाह ने हर्ष छाया से 1994 में शादी की थी। दोनों ने साल 1996 में टीवी शो ‘हसरतें’ में साथ काम किया और उनकी जोड़ी दर्शकों में खूब पसंद की गई। लेकिन शादी कुछ ही साल में टूट गई और 2000 में तलाक हो गया। हर्ष छाया ने 2024 में तलाक पर बात करते हुए इसे अपने सबसे बुरे अनुभवों में गिना और कहा कि उनका शेफाली से चैप्टर अब बंद हो चुका है। दोनों की अब कोई बातचीत नहीं होती।
तलाक के बाद शेफाली ने 2000 में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विपुल शाह से शादी की और अपने जीवन में स्थिरता और खुशहाली पाई। हर्ष छाया ने इसके बाद बंगाली एक्ट्रेस सुनीता गुप्ता से शादी की।











