क्रिकेट जगत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शहनील गिल अब रियलिटी शो ‘The Traitors 2’ की सुर्खियों में हैं। करण जौहर के इस मशहूर शो के दूसरे सीजन के लिए शहनील गिल के नाम की चर्चा है और बताया जा रहा है कि उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: फेमस फिल्ममेकर करण जौहर अपने रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं, जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही है। दूसरे सीजन में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी नामों की भी खबरें सामने आने लगी हैं। इस बीच, क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल का भी नाम शो में शामिल होने की अफवाहों में आया है।
कहा जा रहा है कि उन्हें 'द ट्रेटर्स 2' के लिए अप्रोच किया गया है और वह इस रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन शहनील गिल चर्चा में जरूर हैं।
शहनील गिल कौन हैं?
शहनील गिल, शुभमन गिल से ढाई साल बड़ी हैं और उम्र में करीब 27-28 साल की हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4.35 लाख फॉलोअर्स हैं। शहनील फिटनेस, एडवेंचर और ट्रैवल कंटेंट भी साझा करती रहती हैं। शहनील की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्कूलिंग मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से की और आगे की पढ़ाई चंडीगढ़ की मेहर चंद महाजन डीएवी महिला यूनिवर्सिटी से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने कनाडा में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया। पेशेवर रूप से शहनील SkipTheDishes नाम की फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस स्पेशलिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।
The Traitors 2 में एंट्री की संभावना
करण जौहर का ‘The Traitors 2’ इस बार पहले से भी ज्यादा ग्लैमर और कॉन्ट्रोवर्सी लेकर आने वाला है। खबर है कि इस सीजन के लिए कुछ पॉपुलर और नई पर्सनैलिटीज को अप्रोच किया गया है। शहनील गिल के अलावा मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रुबीना दिलैक और एल्विश यादव के नाम भी चर्चा में हैं।पहले सीजन में यह शो अपनी स्मार्ट स्ट्रैटेजी, मनोवैज्ञानिक खेल और थिंकिंग स्किल्स के लिए चर्चा में रहा था। उर्फी जावेद और निकिता लूथरा ने पहले सीजन को जीतकर शो की लोकप्रियता को और बढ़ाया था।
शहनील गिल को सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस, स्टाइल और एडवेंचर कंटेंट के लिए जाना जाता है। फैंस अक्सर उनके फोटो और वीडियो की तारीफ करते हैं। क्रिकेट मैच में भाई शुभमन गिल का समर्थन करते हुए भी वह कई बार कैमरे में कैद हुई हैं। फैंस का कहना है कि ‘The Traitors 2’ में उनका एंट्री शो में नई ऊर्जा और ग्लैमर लेकर आएगी। उनका फिट और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व रियलिटी शो के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जा रहा है।

शो के अन्य संभावित प्रतिभागी
सूत्रों की मानें तो ‘The Traitors 2’ के लिए जिन पर्सनैलिटीज को अप्रोच किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- दलीप ताहिल
- श्वेता तिवारी
- एल्विश यादव
- मुनव्वर फारूकी
- रुबीना दिलैक
- अभिषेक मल्हान
- क्रिस्टल डिसूजा
- पारुल गुलाटी
- रिया चक्रवर्ती
- रणविजय सिंघा
यह बहुचर्चित रियलिटी शो फैंस के लिए मनोरंजन, थ्रिल और रणनीति का अद्भुत मिश्रण पेश करता है। शहनील गिल की संभावित एंट्री से शो में और भी उत्सुकता और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है।









