उत्तर सिक्किम में पिछले कुछ घंटों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। विशेष रूप से चुंगथांग और लाचेन मार्गों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लगभग 150-200 पर्यटक फंस गए हैं।
सिक्किम: उत्तर सिक्किम में अचानक हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। Chungthang में लगभग 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। लैंडस्लाइड के चलते Gangtok से Lachen और चुंगथांग से लाचेन जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे पर्यटक आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं।जिला कलेक्टर Anant Jain ने बताया कि कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं।
लाचेन घूमने जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए। फिलहाल सभी पर्यटकों को ITBP Camp और स्थानीय गुरुद्वारों में सुरक्षित रखा गया है, जहां उन्हें खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था प्रदान की गई है। जिला प्रशासन ने राहत कार्यों को तुरंत सक्रिय कर स्थिति को नियंत्रित किया है।
लैंडस्लाइड से यातायात बाधित
जिला कलेक्टर अनंत जैन ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। गंगटोक से लाचेन और चुंगथांग से लाचेन जाने वाले रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। जिन पर्यटकों का उद्देश्य लाचेन की यात्रा करना था, वे बीच रास्ते में ही फंस गए। सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। उन्हें खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जैसे ही मौसम सुधरेगा, सड़कें खोलने का काम शुरू किया जाएगा और पर्यटकों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी, कलेक्टर ने कहा।
दूसरी ओर, लाचुंग की सड़क पर लगे अवरोध को प्रशासन ने साफ कर दिया है। यहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रूप से गंगटोक लौटाया गया। प्रशासन की तेजी और सतर्कता ने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की है।
![]()
मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर सिक्किम में हल्की-हल्की बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस वजह से प्रशासन सतर्क है और हर समय क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। मार्च 2026 की शुरुआत में भी सिक्किम में तेज आंधी और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते पाकयोंग, गंगटोक और मंगन जिलों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
कई 66 केवी ट्रांसमिशन लाइनों पर असर पड़ा, जिनमें रोराथांग-रोंगली ट्रांसमिशन लाइन का कंडक्टर टूट गया था। गंगटोक के नामली इलाके में भी बिजली स्पार्किंग और जोर की आवाज के कारण निमतार, तोपाखानी और सिंगताम इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। सिक्किम पावर डिपार्टमेंट ने बताया कि मार्चक-मैक्लोड्स ट्रांसमिशन लाइन और एलएलएचपी-सिचेय लाइन पर भी असर पड़ा था। प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में काम कर स्थिति को नियंत्रित किया।









