स्वीडन के शोधकर्ताओं ने एआई आधारित तकनीक से स्किन कैंसर, खासकर मेलानोमा, के खतरे का पहले ही अनुमान लगाने में सफलता पाई है। लाखों लोगों के मेडिकल डेटा के विश्लेषण से हाई रिस्क मरीजों की पहचान संभव हुई है। यह तकनीक समय रहते इलाज और बेहतर स्वास्थ्य निगरानी में मदद कर सकती है।
AI skin cancer detection technology: स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं ने एआई की मदद से एक नई प्रणाली विकसित की है, जो आने वाले वर्षों में स्किन कैंसर के खतरे की पहले से पहचान कर सकती है। यह अध्ययन स्वीडन में किए गए विश्लेषण पर आधारित है, जिसमें करीब 60 लाख लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड और स्वास्थ्य डेटा को शामिल किया गया। शोध के मुताबिक, यह तकनीक उन लोगों की पहचान कर सकती है जिन्हें अगले कुछ वर्षों में मेलानोमा होने का अधिक जोखिम है, ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। इस रिसर्च का उद्देश्य शुरुआती चरण में बीमारी पकड़कर मरीजों की जान बचाना और हेल्थकेयर सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाना है।
AI से पहले ही पकड़ा जाएगा स्किन कैंसर का खतरा
स्वीडन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जो आने वाले वर्षों में स्किन कैंसर, खासकर मेलानोमा, के खतरे का पहले ही अनुमान लगा सकती है। इस रिसर्च में लाखों लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया, जिससे हाई रिस्क मरीजों की पहचान संभव हो सकी।
स्टडी में सामने आया कि एआई मॉडल कई मामलों में यह सही अनुमान लगाने में सफल रहा कि किन लोगों में अगले कुछ सालों में मेलानोमा विकसित हो सकता है। यह तकनीक समय रहते इलाज शुरू करने में मदद कर सकती है, जिससे मरीजों की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।
![]()
बड़े डेटा से बीमारी की पहचान, एआई की ताकत
स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं ने करीब 60 लाख लोगों के क्लिनिकल डेटा को एआई मॉडल में शामिल किया। इसमें मेडिकल हिस्ट्री, इलाज के रिकॉर्ड और सामाजिक-आर्थिक जानकारी का भी विश्लेषण किया गया।
रिसर्च में पाया गया कि लगभग 73 प्रतिशत मामलों में एआई ने सही तरीके से जोखिम की पहचान की। जिन लोगों में 33 प्रतिशत तक खतरे की संभावना दिखी, उन्हें भविष्य के मरीज के तौर पर चिह्नित किया गया, जिससे समय पर निगरानी और इलाज संभव हो सका।
स्किन कैंसर के साथ दूसरी बीमारियों में भी उपयोगी
मेलानोमा का सबसे बड़ा कारण सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें मानी जाती हैं, जो शरीर में फैलकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं। ऐसे में शुरुआती पहचान बेहद जरूरी हो जाती है, जहां एआई बड़ी भूमिका निभा सकता है।
इसी तरह, एआई तकनीक दिल की बीमारियों की पहचान में भी इस्तेमाल हो रही है। मायो क्लीनिक की एक स्टडी में पाया गया कि एआई स्कैन के जरिए दिल के आसपास जमा फैट और संभावित जोखिम का पहले ही पता लगा सकता है, जो सामान्य जांच में पकड़ में नहीं आता।









