SL vs AUS: कुसल मेंडिस ने दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, हासिल की बड़ी उपलब्धि

श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी से बड़ी उपलब्धि हासिल की और गेंदबाजों को बेहाल कर दिया

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मेंडिस ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 11,000 से ज्यादा रन बनाए और ऐसा करने वाले वह 10वें श्रीलंकाई बल्लेबाज बने। उन्होंने दूसरे वनडे में 115 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला वनडे शतक था।

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंकाई टीम को कुसल मेंडिस के रूप में आधुनिक युग का एक शानदार बल्लेबाज मिल गया है। मेंडिस ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने करियर का पांचवां शतक जमाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेंडिस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 115 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। 

SL vs AUS: कुसल मेंडिस ने दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, हासिल की बड़ी उपलब्धि

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। मेंडिस क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर 11,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 10वें श्रीलंकाई बल्लेबाज बने।

कुसल मेंडिस के शतक की बदौलत श्रीलंका ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

कुसल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जमाया, जबकि यह उनके वनडे करियर का कुल पांचवां शतक था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का यह 15वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी रहा। मेंडिस की शानदार बल्लेबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेबस नजर आए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट खेले।

SL vs AUS: कुसल मेंडिस ने दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, हासिल की बड़ी उपलब्धि

दूसरे वनडे में जब कुसल मेंडिस क्रीज पर आए, तब श्रीलंका का स्कोर 13 रन पर एक विकेट था। इसके बाद उन्होंने निशान मदुष्का के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। मदुष्का को ड्वार्सहुईस ने जंपा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद शॉन एबट ने कमिंडु मेंडिस (4) को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद मेंडिस को कप्तान चरित असलंका (78*) का साथ मिला, और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े, जिससे श्रीलंका ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। हालांकि, मेंडिस शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और जंपा की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को कैच थमा बैठे। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 281 रन बनाए।

Leave a comment