Rising Stars Asia Cup 2026: कहां देखें भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच? जानें समय और Streaming की पूरी डिटेल

Rising Stars Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब और कितने बजे होगा? जानें IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल और समय की पूरी जानकारी।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज यानी रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। फैंस Sony LIV पर Live Streaming और Sony Sports Network पर टीवी प्रसारण देख सकेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट फैंस को आज, 22 नवंबर 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। Rising Stars Asia Cup 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें कतर के दोहा में आमने-सामने होंगी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराकर मैदान पर उतरेगी। 

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी UAE के खिलाफ जीत दर्ज की है। अब दोनों टीमों की नजर लगातार दूसरी जीत हासिल करके सेमीफाइनल की राह आसान करने पर होगी।

India A vs Pakistan A: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज यानी रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का आठवां मैच होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कतर के स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा के West End Park International Cricket Stadium में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को Group B में रखा गया है। इसी ग्रुप में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें भी शामिल हैं।

Rising Stars Asia Cup 2026: कहां देखें भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच? जानें समय और Streaming की पूरी डिटेल

भारत-पाकिस्तान मैच की Live Streaming कहां देखें?

भारत में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को Sony Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। टीवी पर मैच का प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 2 पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा Hindi Commentary के लिए Sony Sports 3 और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Sony Sports 4 पर भी प्रसारण की व्यवस्था है। मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने वाले दर्शक Sony LIV App और उसकी आधिकारिक Website का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दर्शक अपने मोबाइल में Sony LIV App डाउनलोड करके मैच की Live Streaming देख सकेंगे। मैच के लिए उपलब्ध Subscription और प्रसारण विकल्प App पर चेक किए जा सकते हैं।

Leave a comment