SL vs PAK T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SL vs PAK T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ICC Men's T20 World Cup 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और सुपर-8 का हर मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं। आज, 28 फरवरी को Sri Lanka और Pakistan आमने-सामने होंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अब रोमांच अपने चरम पर है। आज,  28 फरवरी को पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सुपर-8 ग्रुप-2 का अहम मैच है, जिसमें पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावना दांव पर लगी है। सुपर-8 ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। 

पाकिस्तान को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए केवल जीत ही नहीं, बल्कि जीत का अंतर और मैच के ओवर भी निर्णायक होंगे। पाकिस्तान को 65 या उससे अधिक रन के अंतर से जीत हासिल करनी होगी या फिर 13 ओवर के भीतर लक्ष्य पूरा करना होगा। अगर यह संभव नहीं हुआ, तो टीम सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मुकाबला स्थल और महत्व

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच नंबर 50 पाकिस्तान के लिए निर्णायक साबित होगा। सलमान अली आगा की टीम इस मैच में केवल जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि हार की स्थिति में उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। टूर्नामेंट के इस चरण में दबाव और रणनीति, दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक होंगे।

T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

T20 क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में सफलता पाई है। भले ही पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर दिख रहा हो, बड़े टूर्नामेंट में मैच का दबाव अक्सर इतिहास को बदल देता है।

विशेष रूप से सुपर-8 जैसे चरण में अनुभव और रणनीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पाकिस्तान की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई इस मैच में उनके पक्ष में काम कर सकती है, वहीं श्रीलंका भी घर की पिच और उत्साही दर्शकों के समर्थन से प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमें 

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।

Leave a comment