SSB Constable GD Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

SSB Constable GD Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10वीं पास उम्मीदवार 20 जून तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण भी आयोजित किए जाएंगे।

एसएसबी में निकली कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

SSB Constable GD Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास निर्धारित कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उम्मीदवार को 1 जनवरी 2026 तक एसएसबी में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

कई चरणों में होगा चयन

कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट आयोजित होंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और एनालिटिकल एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल रहेंगे।

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत तय किए गए हैं।

कुल 50 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 38 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 8 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और पात्रता को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया  https://recruitment.ssb.gov.in/ के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a comment