SSC MTS Havaldar भर्ती के लिए PET-PST 24 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। लिखित परीक्षा में सफल 8071 उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करेंगे।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने MTS और Havaldar भर्ती के लिए Physical Endurance Test और Physical Efficiency Test का शेड्यूल जारी कर दिया है। PET-PST का आयोजन 24 से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर होगा। लिखित परीक्षा में सफल 8071 उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा।
SSC MTS Havaldar PET-PST की तारीख जारी

SSC MTS Havaldar भर्ती के लिए PET-PST का आयोजन 24 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल 8071 उम्मीदवार इस फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी ssc.gov.in करेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।
8071 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 8071 उम्मीदवारों को PET-PST के लिए सफल घोषित किया गया है। इनमें EWS के 840, SC के 882, ST के 609, OBC के 1659 और अनारक्षित वर्ग के 3136 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा ESM, OH, HH और अन्य PwBD श्रेणियों के उम्मीदवार भी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
अब इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए Physical Test
पुरुष उम्मीदवारों को 1500 मीटर की दूरी 15 मिनट में पूरी करनी होगी। उनकी न्यूनतम लंबाई 157.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने की न्यूनतम माप 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए और कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव जरूरी है।
महिला उम्मीदवारों के लिए जरूरी मानक
महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में पूरी करनी होगी। उनकी न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित है। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों को लंबाई में 2.5 सेंटीमीटर की छूट दी गई है।
महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वजन में 2 किलोग्राम की छूट दी गई है।
एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज
PET-PST शुरू होने से पहले संबंधित SSC क्षेत्रीय कार्यालय उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी करेंगे। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिशन सर्टिफिकेट के साथ वैध पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।











