दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी का भारत दौरा यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ। ‘गोट इंडिया टूर’ के अंतिम चरण में अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेसी दिल्ली पहुंचे, जहां ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 'गोट इंडिया टूर' के आखिरी चरण में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, जहां आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें भारत और यूएसए के बीच मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले की टिकट भेंट की। मेसी के साथ दिग्गज फुटबॉलर रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी मौजूद थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस अवसर पर मेसी को एक फ्रेम किया हुआ क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी भी उपहार स्वरूप दी गई, जबकि पूर्व भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान ने तीनों मेहमानों को साइन की हुई टी-शर्ट भेंट की।
फुटबॉल और क्रिकेट का अनोखा संगम
यह पल खेल जगत के लिए खास माना जा रहा है, जहां फुटबॉल के ‘गोट’ को क्रिकेट के सबसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंट से जोड़ा गया। जय शाह ने मेसी को टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी और एक फ्रेम किया हुआ क्रिकेट बैट भी उपहार में दिया। यह प्रतीकात्मक सम्मान भारत और अर्जेंटीना के खेल संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।
मेसी के साथ इस कार्यक्रम में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के दिग्गज स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी मौजूद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व गोलकीपर अदिति चौहान ने भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। अदिति चौहान ने तीनों अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सितारों को साइन की हुई टी-शर्ट भेंट की।

मेसी ने भारतीय फैंस का जताया आभार
अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को संबोधित करते हुए लियोनल मेसी ने भारत में मिले अपार प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में बिताए गए ये दिन उनके करियर के सबसे अनोखे अनुभवों में से एक रहे। मेसी ने कहा, “इन कुछ दिनों में भारत में हमें जो प्यार और सम्मान मिला, वह अविश्वसनीय है। समय भले ही कम था, लेकिन भावनाएं बहुत गहरी थीं। मुझे पहले से पता था कि भारत में खेल के प्रति जबरदस्त जुनून है, लेकिन इसे खुद महसूस करना बिल्कुल अलग अनुभव था।
उन्होंने भविष्य में भारत लौटने की इच्छा भी जताई और कहा कि वह फिर से यहां आना चाहेंगे, चाहे किसी मैच के लिए हो या किसी अन्य खास मौके पर। मेसी की एक झलक पाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस दिल्ली पहुंचे थे। स्टेडियम के बाहर और भीतर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जोधपुर से आई एक महिला फैन ने कहा कि मेसी को करीब से देखना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। वहीं एक युवा फैन ने बताया कि बचपन में मेसी को भारत में देखने का मौका चूक गया था, लेकिन इस बार वह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय बन गया।











