T20 वर्ल्ड कप 2026: Jio, Airtel और Vi के प्लान से बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें मैच

Jio, Airtel और Vi यूजर्स बिना अलग सब्सक्रिप्शन लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव मैच देख सकते हैं। जानें कौन से प्रीपेड प्लान्स काम आएंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच JioHotstar पर लाइव होंगे। Jio, Airtel और Vi के कुछ सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है, जिससे यूजर्स बिना अलग सब्सक्रिप्शन लिए मैच देख सकते हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच आज से शुरू हो गया है। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार मैच देखने के लिए अलग से JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को ऐसे प्रीपेड प्लान दे रही हैं, जिनमें डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल रहा है। इससे यूजर्स अपने मोबाइल या टैबलेट पर T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच लाइव देख सकते हैं।

Jio के सस्ते डेटा पैक में फ्री JioHotstar एक्सेस

Reliance Jio ने क्रिकेट फैंस के लिए खास डेटा पैक पेश किए हैं। Jio का 100 रुपये वाला प्लान एक क्रिकेट डेटा पैक है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ 30 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यह कम बजट में वर्ल्ड कप देखने का आसान तरीका है, लेकिन ध्यान रहे कि यह एक डेटा वाउचर है, इसलिए इसके लिए बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।

वहीं, Jio का 195 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो ज्यादा डेटा और लंबे समय तक एक्सेस चाहते हैं। इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB डेटा मिलता है और पूरे 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है।

Vodafone Idea (Vi) के किफायती प्लान्स

Vodafone Idea भी अपने यूजर्स को कई सस्ते विकल्प दे रहा है। Vi का 44 रुपये का प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें 1GB डेटा एक दिन के लिए मिलता है, लेकिन JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरे 30 दिनों तक वैलिड रहता है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो कम खर्च में प्लेटफॉर्म का एक्सेस चाहते हैं।

इसके अलावा Vi का 101 रुपये का प्लान 5GB डेटा के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी देता है और एक महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल करता है। वहीं, 151 रुपये और 169 रुपये वाले प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। 151 रुपये के प्लान में 4GB डेटा और 90 दिन का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जबकि 169 रुपये के प्लान में 8GB डेटा के साथ 3 महीने का JioHotstar मोबाइल एक्सेस दिया जाता है।

Airtel यूजर्स के लिए भी शानदार ऑफर

Airtel ने भी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खास डेटा पैक पेश किए हैं। Airtel का 100 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा देता है और इसमें 30 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह एक डेटा ऐड-ऑन है, इसलिए यूजर्स के पास एक्टिव अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान होना जरूरी है।

इसके अलावा Airtel का 195 रुपये का प्लान 30 दिनों के लिए 12GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में JioHotstar मोबाइल का एक महीने का सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play के अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।

अगर आप T20 वर्ल्ड कप के हर मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो ये प्रीपेड प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सही प्लान चुनकर आप बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे, मोबाइल पर कहीं भी और कभी भी लाइव मैच देख सकते हैं।

Leave a comment