टी20 विश्व कप 2028 की तैयारी शुरू, 12 टीमों के नाम तय, बाकी आठ टीमों के लिए खेले जाएंगे क्वालीफायर राउंड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 को लेकर तैयारी तेज हो गई है। 12 टीमों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, जबकि बाकी 8 टीमों के लिए क्वालीफायर राउंड खेला जाएगा। जानें पूरी

टी20 विश्व कप 2026 खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और अब अगले टी20 विश्व कप 2028 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस टूर्नामेंट में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़:  टी20 विश्व कप 2026 अभी समाप्त हुआ है और क्रिकेट दुनिया अब टी20 विश्व कप 2028 की तैयारी में जुट गई है। अगले विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा और इसमें कुल 20 टीमों हिस्सा लेंगी। अभी तक 12 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि बाकी आठ टीमों के लिए क्वालीफायर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

अगले टी20 विश्व कप के मेजबान और पक्की टीमें

टी20 विश्व कप 2028 में मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं। इन दोनों टीमों की भागीदारी स्वतः तय है। इसके अलावा, टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाने वाली टीमों को भी सीधे प्रवेश मिलेगा। ये टीमें हैं:

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • दक्षिण अफ्रीका
  • इंग्लैंड
  • वेस्टइंडीज
  • श्रीलंका
  • जिम्बाब्वे

इसके अलावा, आईसीसी की टी20 रैंकिंग के आधार पर तीन टीमें भी अगले विश्व कप में सीधे प्रवेश पा चुकी हैं। ये टीमें हैं:

  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • आयरलैंड

इन 12 टीमों की पुष्टि के साथ ही अब बाकी 8 टीमों के लिए क्वालीफायर राउंड शुरू होने वाले हैं।

बाकी आठ टीमों का रास्ता क्वालीफायर से

टी20 विश्व कप 2028 में कुल 20 टीमें होंगी, जिनमें से 12 का नाम पहले ही तय है। अब बाकी 8 टीमों का चयन क्षेत्रीय क्वालीफायर यानी रीजनल क्वालीफायर के माध्यम से किया जाएगा। ये क्वालीफायर मुकाबले 2026 से शुरू होकर 2027 तक चलेंगे। आइए जानते हैं आठ टीमों के चयन का तरीका:

  • अफ्रीका क्वालीफायर – 2 टीमें
  • एशिया क्वालीफायर – 2 टीमें
  • यूरोप क्वालीफायर – 2 टीमें
  • अमेरिका क्वालीफायर – 1 टीम
  • पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर – 1 टीम

इस तरह आठ टीमें तय होंगी और कुल 20 टीमों की संख्या पूरी होगी।

क्वालीफायर मैचों की शुरुआत

आईसीसी ने क्वालीफायर राउंड की शुरुआत 24 मार्च 2026 से करने का निर्णय लिया है। पहले दिन के मैच इस प्रकार हैं:

  • तंजानिया बनाम मलावी
  • ईस्वातिनी बनाम सेंट हेलेना
  • घाना बनाम सेशेल्स

क्वालीफायर मैचों का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जाएगा और इनके माध्यम से आठ टीमें तय की जाएंगी। ये मुकाबले 2027 तक चलते रहेंगे।

Leave a comment