ILT20 Auction 2026: बाबर आजम और गुरबाज समेत 200 खिलाड़ी ऑक्शन में, भारत से सिर्फ एक नाम

ILT20 Auction 2026 में बाबर आजम और रहमानुल्लाह गुरबाज समेत करीब 200 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारत की ओर से ऑक्शन में सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल है। जानें डिटेल।

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में दुनिया भर के कई बड़े क्रिकेट सितारे शामिल होंगे। पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज समेत करीब 200 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

ILT20 Auction 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की इंटरनेशनल लीग टी20 यानी ILT20 के पांचवें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में दुनिया के कई चर्चित क्रिकेटर नजर आएंगे। पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस समेत कुल 23 देशों के करीब 200 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

ILT20 Season 5 का ऑक्शन 1 अक्टूबर को दुबई स्थित ICC Academy Indoor में आयोजित किया जाएगा। लीग का पांचवां सीजन UAE में 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 के बीच खेला जाना है। छह फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उपलब्ध खिलाड़ियों के बीच से अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

बाबर आजम समेत कई बड़े नाम ऑक्शन में

इस बार ILT20 Auction में कई अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल हैं। सबसे ऊंची 80,000 अमेरिकी डॉलर की बेस प्राइस वाली श्रेणी में बाबर आजम, फिल सॉल्ट, टॉम बेंटन, डेविड विली, फखर जमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, अल्जारी जोसेफ, वानिंदु हसरंगा और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा तस्किन अहमद, एलेक्स हेल्स, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, फजलहक फारूकी, क्रिस वोक्स और दासुन शनाका भी इसी बेस प्राइस कैटेगरी में रखे गए हैं। खिलाड़ियों को उनकी निर्धारित बेस प्राइस के आधार पर 80,000, 40,000 और 10,000 अमेरिकी डॉलर की तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

पाकिस्तान से 17 खिलाड़ी

ILT20 के आगामी ऑक्शन में पाकिस्तान की ओर से 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बाबर आजम और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, खुशदिल शाह और साहिबजादा फरहान जैसे नाम भी बोली के लिए उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी नीलामी को खास बनाती है, क्योंकि फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वाड में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अलग-अलग भूमिकाओं के हिसाब से खिलाड़ियों का संतुलन बनाना होगा।

इस ऑक्शन में भारत से सिर्फ मुरुगन अश्विन ने अपना नाम दर्ज कराया है। इसका कारण यह है कि मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में ILT20 Auction में मुरुगन अश्विन एकमात्र भारतीय नाम हैं। उनकी मौजूदगी UAE की इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों की सीमित भागीदारी के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है।

छह टीमों के पास कितना पर्स?

ILT20 की प्रत्येक फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए 13 लाख अमेरिकी डॉलर का निर्धारित पर्स दिया गया है। इसके अलावा प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए निर्धारित 7 लाख डॉलर में से बची राशि भी नीलामी में खर्च की जा सकती है। MI Emirates के पास सबसे बड़ा उपलब्ध पर्स है, जो कुल 13.90 लाख डॉलर है। Abu Dhabi Knight Riders के पास 13.65 लाख डॉलर हैं। Desert Vipers और Gulf Giants के पास 13.05-13.05 लाख डॉलर उपलब्ध हैं।

वहीं Dubai Capitals और Sharjah Warriors ने प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए उपलब्ध 7 लाख डॉलर की पूरी राशि इस्तेमाल कर ली है। इसलिए दोनों टीमों के पास ऑक्शन के लिए 13 लाख डॉलर का पर्स रहेगा।

UAE खिलाड़ियों के लिए RTM का नियम

फ्रेंचाइजी को UAE के किसी खिलाड़ी के लिए Right to Match (RTM) विकल्प का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह विकल्प ऐसे UAE खिलाड़ी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसने पिछले सीजन में संबंधित टीम का प्रतिनिधित्व किया हो या हाल में हुए ILT20 Development Tournament में उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो।

RTM नियम टीमों को अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा टीम में बनाए रखने का एक अतिरिक्त विकल्प देता है। ILT20 की प्रत्येक टीम में कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी हो सकते हैं। स्क्वाड में कम से कम 11 खिलाड़ी ICC Full Member देशों से होने चाहिए। इन खिलाड़ियों में कम से कम चार अफगानिस्तान और कम से कम एक आयरलैंड से होना जरूरी है।

इसके अलावा हर टीम में UAE के कम से कम चार खिलाड़ी, कुवैत का कम से कम एक और सऊदी अरब का कम से कम एक खिलाड़ी रखना अनिवार्य है। UAE, कुवैत और सऊदी अरब के अलावा किसी अन्य ICC Associate Member देश से भी कम से कम एक खिलाड़ी टीम में शामिल होना चाहिए।

Leave a comment