टेरेंस लुईस ने किया खुलासा: इंडस्ट्री की बेरहमी ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार दिया था

टेरेंस लुईस ने अपने चौंकाने वाले खुलासे में बताया कि कैसे इंडस्ट्री की बेरहमी ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार डाला। जानें उनके दर्द भरे अनुभव और संघर्ष की

Terence Lewis on Saroj Khan: कई बार सरोज खान के गुस्सैल बर्ताव को लेकर कई किस्से सामने आए हैं, कि वे एक्टर्स के साथ किस तरह पेश आती थीं. अब कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इस आक्रामक रवैये की असल वजह बताई है।

टेरेंस लुईस: इंडस्ट्री ने सरोज खान को गुस्सैल बना दिया

दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कला हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में 'धक धक' और 'डोला रे' सहित 2000 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी की। कई बार सरोज खान के गुस्से के किस्से सुनने को मिलते हैं, जिसमें बताया जाता है कि वे एक्टर्स के साथ किस तरह का व्यवहार करती थीं। अब कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इस मामले की वजह का खुलासा किया है।

टेरेंस लुईस ने किया खुलासा: इंडस्ट्री की बेरहमी ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार दिया था

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में टेरेंस लुईस ने भारती टीवी क्लिप्स पर चर्चा करते हुए बताया कि इंडस्ट्री ने सरोज खान को ऐसा व्यवहार करने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा, जो लोग ये सवाल उठाते हैं कि सरोज खान लोगों के साथ ऐसा क्यों करती थीं या उनका बर्ताव इतना आक्रामक क्यों था, उन्हें यह समझने की आवश्यकता है कि इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए काम करना बेहद कठिन है, जहां पुरुषों का दबदबा होता है।

इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्हें मजबूत और कठोर बनना होगा

टेरेंस लुईस ने किया खुलासा: इंडस्ट्री की बेरहमी ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार दिया था

टेरेंस ने कहा, "इंडस्ट्री की कठोरता एक महिला को कमजोर कर देती है। इस प्रतिस्पर्धी माहौल में टिके रहने के लिए उन्हें मर्दाना ताकत अपनानी होगी। क्या आपने कभी गौर किया है कि पुरुष कोरियोग्राफर अक्सर महिला कोरियोग्राफरों की तुलना में अधिक शांत रहते हैं? वे मर्दों की तुलना में ज्यादा आक्रामक हैं, और इसका कारण यह है कि उन्हें बार-बार ये साबित करना पड़ता है कि 'मुझे हल्के में मत लेना, वरना मैं तुम्हें पछाड़ दूंगी।

मेल डॉनिनेटिंग इंडस्ट्री पर टेरेंस ने जताया दुख

टेरेंस लुईस ने किया खुलासा: इंडस्ट्री की बेरहमी ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार दिया था

अंत में टेरेंस कहते हैं, हम पुरुषों को इस स्थिति को बदलने के लिए उतना प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एक महिला होने के नाते, आपको इस पुरुष प्रधान उद्योग में काम करना पड़ता है। यह सच में एक दुखद स्थिति है। लोगों ने महिलाओं को इस तरह दबाया है कि वे अब मर्दों की तरह व्यवहार, चलने और बातचीत करने लगी हैं।

Leave a comment