UGC NET December 2026 के लिए NTA जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 तक होगी। पिछले साल आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हुए थे, इसलिए इस बार अक्टूबर की शुरुआत में नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: UGC NET December 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अक्टूबर की शुरुआत में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

UGC NET December 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पिछले वर्ष दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू की गई थी। इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी अक्टूबर की शुरुआत में परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
14 से 19 दिसंबर तक होगी परीक्षा
NTA की ओर से UGC NET December 2026 परीक्षा की तारीखों का पहले ही एलान किया जा चुका है। जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UGC NET December Cycle की परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
UGC NET December 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए या वह अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। Junior Research Fellowship (JRF) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, NET के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
कैटेगरी के अनुसार देनी होगी एप्लीकेशन फीस
UGC NET आवेदन के लिए उम्मीदवारों को उनकी कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल या अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये निर्धारित है। OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST और PH वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में “Registration for UGC-NET DEC 2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर “Register yourself for the above-mentioned examination” विकल्प के जरिए पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अंतिम चरण में उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।












