UP Police Constable Recruitment Exam 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई के अंत तक परिणाम और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर सकता है।
नई दिल्ली: UP Police Bharti Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जल्द बड़ी अपडेट आ सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जुलाई के आखिर तक जारी कर सकता है। रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जुलाई के अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट
![]()
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भर्ती बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी थीं। अब आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार है। हालांकि, भर्ती बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे चेक कर सकेंगे UP Police Constable Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकेगा। बोर्ड परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी करेगा।
क्या इस बार कटऑफ ज्यादा जाएगी?
कई अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार भी कटऑफ सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की तरह अधिक रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी संभावना कम है। दरअसल, SI भर्ती में करीब 4,500 पदों के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि कॉन्स्टेबल भर्ती में 32,679 पदों के लिए लगभग 21.92 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। पदों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण कटऑफ SI भर्ती के मुकाबले कम रहने की उम्मीद की जा रही है।
पिछली भर्ती का कटऑफ रहेगा अहम संकेत
पिछली यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग की कटऑफ लगभग 214.04 अंक, ओबीसी वर्ग की 198.99 अंक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की 187.31 अंक, महिला वर्ग की 180.23 अंक, एससी महिला वर्ग की 169.13 अंक और एसटी महिला वर्ग की 136.02 अंक रही थी। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिक श्रेणी के लिए भी अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई थी। इस बार का कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर तय किया जाएगा।
रिजल्ट के बाद शुरू होगी अगली चयन प्रक्रिया
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जैसी प्रक्रियाएं शामिल होंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और शारीरिक परीक्षा की तैयारी भी अभी से शुरू कर दें, ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार रहें।









