उर्वशी रौतेला की मिस्ट्री मैन संग फोटो वायरल, क्या मिल गया है एक्ट्रेस को नया प्यार? सोशल मीडिया पर मची हलचल

उर्वशी रौतेला की एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस पूछ रहे हैं- क्या उर्वशी को मिल गया है नया प्यार? जानें क्या है वायरल फोटो

उर्वशी रौतेला सिनेमा जगत की वो अदाकारा हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी उर्वशी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Urvashi Rautela Boyfriend: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चे उनकी किसी फिल्म या फैशन स्टेटमेंट को लेकर नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री मैन के साथ वायरल हो रही एक फोटो को लेकर हो रहे हैं।

हाल ही में विंबलडन 2025 फाइनल के दौरान उर्वशी रौतेला इंग्लैंड में नजर आईं। जहां उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लिया। टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शिरकत करने पहुंची उर्वशी ने वहां से अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट गाउन में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रही थीं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

मिस्ट्री मैन संग उर्वशी रौतेला की अनसीन फोटो वायरल

उर्वशी रौतेला की मिस्ट्री मैन संग फोटो वायरल, क्या मिल गया है एक्ट्रेस को नया प्यार? सोशल मीडिया पर मची हलचल

उर्वशी रौतेला की एक इंस्टा स्टोरी फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि उर्वशी ने उस मिस्ट्री मैन के चेहरे पर हार्ट इमोजी लगाकर उसकी पहचान छुपा ली है। इसी के बाद से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ये चर्चा गर्म हो गई है कि क्या उर्वशी रौतेला को नया प्यार मिल गया है?

फैंस लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन है और उर्वशी का इसके साथ क्या रिश्ता है। हालांकि, अभी तक खुद उर्वशी रौतेला या उनके किसी नजदीकी सूत्र ने इस फोटो या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इंग्लैंड में मना रहीं छुट्टियां

उर्वशी रौतेला इन दिनों इंग्लैंड टूर पर हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को अपडेट कर रही हैं। विंबलडन फाइनल 2025 में उनकी मौजूदगी ने भी मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। ग्लैमरस लुक में उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह फैशन और स्टाइल के मामले में हमेशा चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।

लेकिन इस बार मामला सिर्फ उनके फैशन या लुक्स तक सीमित नहीं रहा। उनकी एक तस्वीर में अनजान शख्स के साथ दिखना, वो भी चेहरा छुपाकर, फैंस के बीच और भी ज्यादा क्यूरोसिटी पैदा कर गया।

उर्वशी रौतेला की मिस्ट्री मैन संग फोटो वायरल, क्या मिल गया है एक्ट्रेस को नया प्यार? सोशल मीडिया पर मची हलचल

ऋषभ पंत संग पहले भी जुड़ा है नाम

उर्वशी रौतेला की पर्सनल लाइफ पहले भी खबरों में रह चुकी है। खासकर टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उनका नाम काफी समय तक जोड़ा गया था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई बार इशारों-इशारों में बातें और पोस्ट्स वायरल होती रहीं। खासकर जब ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था, उस वक्त उर्वशी रौतेला ने उसी अस्पताल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में डालकर लोगों के बीच अफवाहों को हवा दी थी।

हालांकि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। बाद में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स को लेकर तकरार जैसी भी खबरें आईं, जिसके बाद यह मामला शांत हो गया।

Leave a comment