उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 के तहत 58 पदों पर नियुक्ति का अवसर दिया है। इस भर्ती में RCI मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन डिग्री और CTET या TET पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मार्च 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
UP Special Educator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में विशेष बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्पेशल एजुकेटर के 58 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास स्पेशल एजुकेशन में RCI से मान्यता प्राप्त डिग्री, CTET या TET योग्यता और वैध CRR नंबर है। यह भर्ती मुख्य रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो पहले से राज्य के विभिन्न जिलों में अनुबंध या दैनिक वेतन पर स्पेशल टीचर के रूप में कार्यरत हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 मार्च 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
कौन कर सकता है स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्पेशल एजुकेशन में RCI से मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को CTET या राज्य स्तरीय TET परीक्षा पास होना चाहिए।
इसके अलावा आवेदक का वर्तमान में उत्तर प्रदेश के किसी जिले में अनुबंध या दैनिक वेतन पर स्पेशल टीचर के रूप में कार्यरत होना भी जरूरी है। उम्मीदवार के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकरण और वैध CRR नंबर होना अनिवार्य है।

आवेदन की तारीख और प्रक्रिया
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन और जरूरी दस्तावेज ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भेजने होंगे। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और स्पष्ट भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची के आधार पर होगी। सबसे पहले जमा किए गए आवेदन की जांच की जाएगी और उसके बाद उम्मीदवारों के शैक्षणिक व पेशेवर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद योग्य उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पूरी चयन प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।









