वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 20 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। ये सभी बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डी.के. सिंह ने बताया कि इन सभी की कार्य प्रगति खराब पाई गई है, इसलिए तीन दिनों के अंदर सभी को उत्तर देने का निर्देश दिया गया है। जारी किए गए नोटिस में शामिल नामों में अनिता प्रजापति, सुमन श्रीवास्तव, वंदना साहनी, छाया सिन्हा, रूपा देवी, माधुरी मौर्या आदि हैं।
वाराणसी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 31,53,735 है।
अब तक 21,32,227 वोटरों की मैपिंग हो चुकी है।
4,47,592 वोटरों की मैपिंग अभी बाकी है।
सत्यापन में 75,124 मृतक मतदाता मिले हैं।
1,99,305 अनुपस्थित/अनट्रेसेबल मतदाता हैं।
2,38,000 से अधिक मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी के आवास पर एसआईआर की प्रशासनिक उपयोगिता और महत्व पर चर्चा भी की।











