विदेशी इन्फ्लुएंसर कनेक्शन पर बीजेपी का प्रहार, कांग्रेस पर गहरी साजिश का लगाया आरोप

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर विदेशी इन्फ्लुएंसर के जरिए भारत में राजनीतिक नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाया। X लोकेशन फीचर से अकाउंट विदेश से ऑपरेट

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी इन्फ्लुएंसर्स के जरिए देश में नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। X के नए लोकेशन फीचर में कांग्रेस नेताओं और समर्थित अकाउंट्स की लोकेशन विदेश में दिखने से राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। पात्रा ने दावा किया कि X के नए लोकेशन फीचर ने कई कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस समर्थित इन्फ्लुएंसर के अकाउंट्स को भारत से बाहर दिखाया, जिसके बाद उन अकाउंट्स की लोकेशन बदल दी गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश विरोधी बातें करते हैं और यह पूरा अभियान प्लानिंग के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें विदेशी अकाउंट्स भारत में नैरेटिव सेट करने में लगे हैं।

लोकेशन फीचर के साथ कांग्रेस पर उठे सवाल

संबित पात्रा के अनुसार X प्लेटफॉर्म के नए लोकेशन फीचर ने यह खुलासा किया कि कई कांग्रेस नेताओं, राज्य संगठन और समर्थित मीडिया प्लेटफॉर्म के अकाउंट भारत से बाहर दिखाई दे रहे थे। पात्रा ने कहा कि कई अकाउंट्स ने अपनी लोकेशन बाद में बदल दी, जब उन्हें पता चला कि यह जानकारी सार्वजनिक है। उन्होंने दावा किया कि कारवां इंडिया, ऑल्ट न्यूज और कुछ अन्य न्यूज ऑर्गनाइजेशन के अकाउंट भी भारत से बाहर दिखाए गए। पात्रा ने कहा कि यह स्थिति गंभीर है क्योंकि इससे पता चलता है कि कांग्रेस विदेशी इन्फ्लुएंसर के जरिए भारत में राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेताओं के अकाउंट की विदेशी लोकेशन

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अकाउंट की लोकेशन अमेरिका दिखा रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अकाउंट की लोकेशन आयरलैंड से जुड़ी हुई थी, जिसे बाद में बदल दिया गया। पात्रा ने कहा कि यह पहली बार है जब लोकेशन फीचर के ज़रिए यह पता चला कि कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट भी विदेशों की लोकेशन पर चल रहे थे। पात्रा ने दावा किया कि यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं बल्कि कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

राहुल गांधी और विदेशी इन्फ्लुएंसर का कनेक्शन

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ विदेशों में भारत के खिलाफ बयान नहीं दे रहे, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत विदेशी इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम का बंटवारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मौजूद कांग्रेस समर्थित कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर भारत में नैरेटिव सेट करने की कोशिश में लगे हुए हैं, जबकि वे भारत के वोटर भी नहीं हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह सब जानबूझकर कर रही है ताकि सोशल मीडिया पर एक गलत छवि तैयार की जा सके।

अकाउंट्स की विदेशी लोकेशन पर उठे सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऑल्ट न्यूज का अकाउंट भी पहले यूनाइटेड स्टेट्स में दिख रहा था और बाद में उसकी लोकेशन बदली गई। उन्होंने दावा किया कि कारवां इंडिया मैगजीन का अकाउंट भी भारत के बाहर का दिखाई दे रहा था। पात्रा ने यह भी कहा कि हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट इंडिया से जुड़ा जरूर है, लेकिन उसकी लोकेशन थाईलैंड से लिंक दिखाई दे रही थी।

Leave a comment