Columbus

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: खिताब बचाने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, क्वालिफिकेशन राउंड में नदीम से होगी टक्कर

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: खिताब बचाने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, क्वालिफिकेशन राउंड में नदीम से होगी टक्कर

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस साल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। नीरज अपना अभियान बुधवार को क्वालिफिकेशन राउंड से शुरू करेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगे। नीरज आज, बुधवार को क्वालिफिकेशन दौर से अपना अभियान शुरू करेंगे। इस टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर के साथ होगा।

नीरज ने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस बार उनका लक्ष्य बनना है विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो बार स्वर्ण जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी। अब तक यह कारनामा चेक गणराज्य के जान जेलेंजी और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ही कर पाए हैं।

नीरज बनाम नदीम: रोमांचक टक्कर की संभावना

नीरज और नदीम का आमना-सामना इस सीरीज में पहली बार 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद होगा। पेरिस ओलंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, क्वालिफिकेशन दौर में नीरज और नदीम को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। नीरज ग्रुप ए में हैं, जबकि नदीम ग्रुप बी में शामिल हैं। इसलिए उनका मुकाबला सीधे फाइनल (गुरुवार) में होने की संभावना है।

नीरज के ग्रुप में वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और भारत के सचिन यादव भी शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में नदीम, पीटर्स, येगो, डा सिल्वा, रोहित यादव, यशवीर सिंह और श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरगे शामिल हैं। क्वालिफिकेशन में 84.50 मीटर की दूरी तक थ्रो करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी गुरुवार को फाइनल में प्रवेश करेंगे।

भारतीय टीम का प्रदर्शन 

भारत इस प्रतियोगिता में एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रहा है। नीरज चोपड़ा के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे। नीरज को गत विजेता के रूप में वाइल्ड कार्ड दिया गया है, जबकि अन्य तीन खिलाड़ी विश्व रैंकिंग के जरिए क्वालिफाई हुए हैं।

यह भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इस बार एक ही प्रतियोगिता में सबसे अधिक भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। भारतीय टीम की यह बड़ी उपस्थिति देश के लिए गर्व की बात है और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर देती है।

नीरज चोपड़ा के लिए चुनौती केवल नदीम और वेबर तक सीमित नहीं है। फाइनल में उनके सामने 2015 के केन्या के विश्व चैंपियन जूलियस येगो, त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट, चेक गणराज्य के अनुभवी जैकब वाडलेज और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे।

Leave a comment