Weather Update: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा, जबकि उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। जानिए आपके शहर के मौसम का हाल और ताजा अपडेट, उत्तर प्रदेश में मौसम साफ

दिल्ली में शनिवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती हैं।

मौसम: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन जल्द ही तापमान में गिरावट आ सकती हैं।

दिल्ली के तापमान में हुई बढ़ोतरी 

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली में शनिवार को तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन था। इससे पहले 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों तक गर्मी बनी रहेगी, लेकिन 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती हैं।

शनिवार को सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई। हवा में नमी का स्तर 32 से 93 प्रतिशत तक रहा। शाम 7 बजे दिल्ली का AQI 183 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता हैं।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ठंड बढ़ी

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई। शिमला में भी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे ठंडी हवाएं चलने लगीं। सिसु और जिस्पा में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। पुलिस ने लोगों को अटल सुरंग और लाहौल घाटी की ओर यात्रा न करने की सलाह दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बर्फ जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। वाहनों को सैंज से लूहरी और सुन्नी के रास्ते भेजा जा रहा हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 21 फरवरी को कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।19 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, जबकि 20 फरवरी को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं।

राजस्थान और एमपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

शनिवार को राजस्थान में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करौली, सीकर और लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में हवा के रुख में बदलाव के कारण मौसम में परिवर्तन देखा गया। 

दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी हुई है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ही तापमान में गिरावट आ सकती है। शनिवार को मंडला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रतलाम में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यूपी में कभी गर्मी और कभी सर्दी 

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने और हवा की गति में कमी आने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 फरवरी तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आसमान में बादल छा सकते हैं और तापमान में गिरावट आ सकती है, हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। रविवार को भी दिनभर धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता हैं।

Leave a comment