Women's Day: 19 साल की उम्र में बनीं डॉक्टर, Women's Day पर रीवा अरोड़ा ने दी खास खुशखबरी

एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने 19 साल की उम्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर बड़ा मुकाम हासिल किया। वूमन्स डे पर अपनी इस खुशी को फैन्स के साथ साझा किया।

Women's Day: रीवा अरोड़ा ने महज 19 साल की उम्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वूमन्स डे के खास मौके पर उन्होंने इस खुशी को अपने फैन्स के साथ साझा किया और इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताया। 
रीवा अरोड़ा को मिली डॉक्टरेट की डिग्री

टीवी और ओटीटी पर अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा अब डॉक्टर कहलाने लगी हैं। महज 19 साल की उम्र में ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इंटरनेशनल वूमन्स डे के खास मौके पर रीवा ने इस बड़ी खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया।

डॉक्टरेट की डिग्री पाकर रीवा ने जताई खुशी

Women's Day: 19 साल की उम्र में बनीं डॉक्टर, Women's Day पर रीवा अरोड़ा ने दी खास खुशखबरी

रीवा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गाउन और कैप पहने हुए डॉक्टरेट इन फिलोसॉफी की डिग्री रिसीव करती नजर आ रही हैं। इस खास पल को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "अब मैं डॉक्टर रीवा अरोड़ा हूं। यह सपने के सच होने जैसा है। मैं अपनी सफलताओं पर गर्व महसूस कर रही हूं।"

बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय

रीवा अरोड़ा लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह 31 से ज्यादा टीवी सीरियल्स, ओटीटी शोज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली रीवा का नाम सबसे अमीर बाल कलाकारों में शुमार रहा है। उन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी अहम किरदार निभाया था।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Women's Day: 19 साल की उम्र में बनीं डॉक्टर, Women's Day पर रीवा अरोड़ा ने दी खास खुशखबरी

रीवा अरोड़ा सिर्फ टीवी और फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर भी 2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। हाल ही में वह 'बंदिश बैंडिट्स 2' में नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।

'पावर ऑफ पांच' में निभाया अहम किरदार

फिलहाल, रीवा अपनी नई वेब सीरीज 'पावर ऑफ पांच' को लेकर चर्चा में हैं। हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह सीरीज साइंस-फिक्शन और एक्शन से भरपूर है। हालांकि, इसकी कमजोर कहानी और अभिनय की वजह से इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन रीवा की एक्टिंग को इसमें काफी सराहा जा रहा है।

Women's Day: 19 साल की उम्र में बनीं डॉक्टर, Women's Day पर रीवा अरोड़ा ने दी खास खुशखबरी

महज 19 साल की उम्र में डॉक्टर की उपाधि पाकर रीवा अरोड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब फैंस उनकी आने वाली नई प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment