यामी गौतम बनाम कृति सेनन: अवॉर्ड विवाद या इंटरनेट ड्रामा? जानिए पूरा मामला

यामी गौतम और कृति सेनन के बीच हाल ही में चर्चा में आए अवॉर्ड विवाद ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। पढ़ें पूरा मामला, सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं और दोनों

ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में एक ऐसा किस्सा सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर फैंस और सिनेप्रेमियों के बीच बहस छेड़ दी। इस अवॉर्ड शो में कृति सेनन को उनकी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि यामी गौतम ‘हक’ के लिए नॉमिनेट थीं। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि दो एक्ट्रेसेस कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं। कई बार ऐसा देखा गया है, जब एक्ट्रेसेस की कैट फाइट सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हुई। लेकिन इस धारणा को वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन की तिकड़ी ने कई बार गलत साबित किया है, जिन्होंने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में दोस्ताना रिश्तों को निभाया।

हाल ही में सिनेमा जगत में दो एक्ट्रेसेस के बीच एक अवॉर्ड को लेकर हल्की तनातनी देखने को मिली। यह झड़प इंटरनेट पर शुरू हुई और सोशल मीडिया पर ही खत्म हो गई। इस विवाद में शामिल दो एक्ट्रेसेस हैं यामी गौतम और कृति सेनॉन। अवॉर्ड को लेकर दोनों की बातचीत और प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे फैंस और मीडिया में इस मुद्दे को लेकर चर्चा बढ़ गई।

इंटरनेट पर विवाद की शुरुआत

जैसा कि अक्सर होता है, यह बहस सोशल मीडिया से शुरू हुई। यामी गौतम के फैंस ने सवाल उठाया कि यामी की दमदार एक्टिंग और सशक्त किरदार ‘हक’ में कृति के रोल के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावशाली था। वहीं, कृति सेनन के फैंस ने इसे अवॉर्ड शो की जूरी का निर्णय माना और यामी पर सीधे आरोप नहीं लगाए।

इसके बीच यामी गौतम से एक गलती से हुई लाइक ने विवाद को और हवा दे दी। यामी ने एक रील लाइक कर दी, जिसमें कृति को मिले अवॉर्ड पर सवाल उठाया गया था। इससे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत मान लिया कि यामी कृति से नाराज हैं। हालांकि, यामी ने तुरंत सफाई दी और कहा, मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक किया है जो दूसरे एक्टर के प्रति अपमानजनक है। 

यह लाइक जानबूझकर नहीं किया गया, संभवत: गलती से क्लिक हो गया। मेरी कोई पीआर टीम नहीं है और मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने का नहीं था। यामी की यह सफाई सोशल मीडिया पर काफी सुलझा हुआ कदम माना गया। उन्होंने बिना विवाद बढ़ाए अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर दिया।

यामी और कृति: सिनेमा में अलग पहचान

यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी और बॉलीवुड दोनों प्लेटफॉर्म्स पर की। उनकी डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ (2012) से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘काबिल’, ‘बदलापुर’, ‘बाला’, ‘चोर निकल कर भागा’, ‘आर्टिकल 370’ और हाल ही में ‘हक’ जैसी फिल्मों में काम किया। यामी को सामाजिक संदेश वाली और सशक्त किरदार वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वहीं, कृति सेनन ने ‘हीरोपंती’ (2014) से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें ‘मिमी’ (2021) में सेरोगेट मां के किरदार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने ‘राब्ता’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘दो पत्ती’, ‘क्रू’, ‘लुका छिपी’, ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। कृति ने भी अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

क्या यामी को बार-बार साइडलाइन किया गया?

यह विवाद यामी के लिए नया नहीं है। साल 2025 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था, जबकि यामी ‘आर्टिकल 370’ के लिए नॉमिनेट थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने तब भी सवाल उठाए थे कि क्या यामी को जानबूझकर अवॉर्ड से वंचित किया गया। यामी ने स्पष्ट किया कि उनके लिए दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा पुरस्कार है। वे अवॉर्ड्स के पीछे नहीं भागतीं और अपनी कला के लिए खुद को मान्यता देने की कोशिश करती हैं।

इस बार का विवाद केवल इंटरनेट पर ही सीमित रहा। यामी और कृति के बीच कोई वास्तविक झगड़ा या प्रतिस्पर्धा नहीं हुई। यह "कोल्ड वॉर" केवल फैंस और सोशल मीडिया की बहस थी। अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन के निर्णय जूरी द्वारा लिए जाते हैं, न कि कलाकारों द्वारा। यामी और कृति दोनों ही इंडस्ट्री की सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं।

Leave a comment