'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से शो की टीआरपी में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी की पॉपुलर और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब जल्द ही एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में अंजू जाधव की एंट्री होने वाली है, जो अरमान और अभिरा की जिंदगी में भूचाल मचा सकती है। पिछले 17 सालों से इस शो ने दर्शकों को रोमांच और ड्रामा का भरपूर मजा दिया है, लेकिन हाल ही में टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में मेकर्स ने नया रणनीतिक कदम उठाते हुए एक नए किरदार को कहानी में शामिल किया है, जिससे दर्शकों को रोमांच और ड्रामा दोनों का मजा मिलेगा।
अंजू जाधव की धमाकेदार एंट्री
अंजू जाधव अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा बन गई हैं और वह शो में मेहर का किरदार निभाएंगी। मेहर एक स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और स्मार्ट महिला है, जो शो में नया नाटक और ट्विस्ट लाएगी। मेकर्स का कहना है कि उनका किरदार दर्शकों को आकर्षित करेगा और उन्हें कहानी से और भी जोड़कर रखेगा।अंजू जाधव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,
'अगर दर्शक किसी किरदार से कनेक्ट नहीं कर पाते तो वह किरदार आगे नहीं बढ़ सकता। हर एक्टर के लिए जरूरी है कि वह अपने रोल को इस तरह निभाए कि दर्शकों को असली और खूबसूरत लगे। मैं इस किरदार को निभाते हुए यही कोशिश कर रही हूं।'
अंजू के किरदार मेहर का नाम केवल नया ट्विस्ट ही नहीं है। वह एक पॉलिटिशियन की बेटी है और अपने व्यवसाय को संभालने में बेहद कुशल और आत्मविश्वासी महिला के रूप में दिखाई जाएगी। अंजू ने बताया कि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों को उनके किरदार के अलग-अलग रंग और पहलू देखने को मिलेंगे।

पोद्दार परिवार में आएगा नया नाटक
अंजू ने कहा, यह किरदार उन किरदारों से बिलकुल अलग है जो मैंने पहले निभाए हैं। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान मेहर की जिंदगी में आने वाली मुश्किलों में कैसे मदद करेगा और क्या अभिरा और अरमान के रिश्ते में बदलाव आएगा। आने वाले एपिसोड में पोद्दार परिवार में काफी नाटक देखने को मिलेगा। कृष अपने बचाव के लिए परिवार से भिड़ेगा, जबकि अरमान और अभिरा परिवार को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। इस बीच उनकी बेटी मायरा भी नई मुसीबतों का सामना करेगी।
यह नया ट्विस्ट और अंजू जाधव की एंट्री शो में नए ड्रामा, रोमांच और जटिल रिश्तों का मिश्रण लेकर आएगी। दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि नया किरदार किस तरह अरमान और अभिरा की जिंदगी में धमाकेदार बदलाव लाएगा और उनके रिश्ते की दिशा क्या होगी।












